Bihar

‘​​​​​​​राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…’ बिहार की बेटी के भजन के पीएम मोदी भी हुए मुरीद

बिहार के छपरा जिले की गायिका स्वाति मिश्रा का भजन ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ इन दिनों पूरे देश में छाया हुआ है। इस भजन पर दिवाली से लेकर अब तक कई रिल्स बन चुके हैं। बच्चे, युवा-युवती ही नहीं बल्कि बुजुर्गों को भी इस गाने को गुनगुनाते देखा जा सकता है। घर में पूजा-पाठ में या सुबह के भजन के रूप में इस गाने को बजा रहे हैं।

पीएम मोदी ने स्वाति मिश्रा के भजन को किया ट्वीट

अब तो इस भजन की लोकप्रियता और बढ़ गई है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) के इस भजन की तारीफ की है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर कर इसकी प्रशंसा की है। पीएम मोदी ने वीडियो जारी कर लिखा कि श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है।

कौन हैं स्वाति मिश्रा

स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) बिहार के छपरा की रहने वाली हैं। वह बचपन से ही स्वाति मिश्रा के भजन का इंटरनेट मीडिया पर 6 करोड़ से अधिक व्यूज हो चुके हैं। वर्तमान समय में स्वाति मुंबई में अपना करियर बना रहीं हैं। इनके यू-ट्यूब के तीन चैनल भी हैं। उस पर लाखों में सब्सक्राइबर हैं।

स्वाति की क्रिएटिविटी से गाने काफी वायरल हो रहे हैं। राम आएंगे तो… भजन इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्वाति मिश्रा को देश के विभिन्न राज्यों में स्टेज शो के लिए बुलाया जा रहा है। भारत ही नहीं नेपाल में भी वह अपने कार्यक्रम देने जा रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

14 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

57 मिनट ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

6 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago