Bihar

JDU रैली में PM मोदी द्वारा राम मंदिर उद्घाटन पर बरसे गोपाल मंडल, टोकने पर अध्यक्ष को हड़काया

जेडीयू के फायरब्रांड विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी पर पटना में आयोजित जेडीयू की रैली में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अयोध्या राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दे दिया। जब बिहार जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उन्हें टोकने लगे तो गोपाल मंडल ने भरे मंच से उन्हें भी हड़का दिया। माइक पर ही बोलते हुए वह प्रदेश अध्यक्ष से कहने लगे कि हमें समझाइए मत।

दरअसल, कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर जेडीयू ने बुधवार को पटना के वेटनरी कॉलेज में अति पिछड़ा रैली का आयोजन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभा में आने से पहले पार्टी के अन्य नेता मंच से संबोधित कर रहे थे। भागलपुर के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल भी माइक पर आए और राम मंदिर एवं पीएम मोदी पर सवाल उठाने लगे।

गोपाल मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में जो पूजा होती है, उसमें पति और पत्नी साथ बैठते हैं। मगर अयोध्या के राम मंदिर में पीएम मोदी अकेले ही पूजा में बैठ गए। मंदिर पूरा बना नहीं और उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा करवा दी। इस बीच जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें टोक दिया, तो गोपाल मंडल उनपर भी भड़क गए।

भरे मंच से ही गोपाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष को कुशवाहा को रुकिए-रुकिए कहने लगे और फिर अपना भाषण शुरू कर दिया। जब कुशवाहा ने उन्हें फिर से टोका तो वह बिफर गए। गोपाल मंडल ने माइक पर ही कह दिया, “मुझे समझाइए मत, हम समझदार हैं, रैली में पांच हजार आदमी लेकर आए हैं। गोपाल मंडल को बिहार के अंदर बोलने नहीं दीजिएगा तो कौन बोलेगा।” इसके बाद वह देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो का नारा लगाकर बैठ गए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago