Bihar

बिहार: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी-दामाद व दो वर्षीय नाती को मारी गोली, मौके पर तीनों की मौत

बिहार के भागलपुर में हॉरर किलिंग की वारदात में ट्रिपल मर्डर का सनसनीकेज मामला सामने आया है। जिले के गोपालपुर थाना के नवटोलिया की घटना है। ऑनर किलिंग में तीन लोगों की हत्या हो गई है। आरोप है कि प्रेम विवाह से नाराज एक पिता और घर वालों ने अपनी बेटी उसके पति और डेढ़ वर्ष की नतिनी की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना मंगलवार के संध्या समय की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। एएसपी खुद मौके पर पहुंचे और पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

मृतक की पहचान नवटोलिया निवासी चन्दन कुमार चंदू,उसकी पत्नी चांदनी कुमारी और डेढ़ वर्ष की पुत्री रोशनी के रूप में हुई। घटना के बाद एसपी सुशान्त कुमार सरोज,नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण, गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुचे और छानबीन पूछताछ की। घटना से गांव उत्पन्न तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

बताया जाता है कि वर्ष 2021 में चांदनी कुमारी ने गांव के ही चन्दन कुमार चंदू से प्रेम प्रसंग में शादी कर ली था। इसका लड़की के परिवार वालो ने उस समय भी जमकर विरोध किया था। इस दौरान लड़का और लड़की दोनो परिवारवालों से दूर रहे। इसी बीच दोनो की एक पुत्री हुई जिसका नाम रोशनी है। मंगलवार को चांदनी अपने पति और बच्चे के साथ कहीं जा रही थी। इसी क्रम में उसकी मुलाकात लड़की के पिता से हो गयी। सामने आने पर लड़की को अपने पिता से बकझक हो गई। गुस्से में पिता ने बेटी के पति को खनती से हाथ पर वार किया।

इसी दौरान बाप बेटी की लड़ाई को देखकर लड़की का भाई धीरज पहुंच गया। दौरते हुए घर जाकर पिस्टल लेकर आया और बहन,बहनोई और दो साल की नन्ही भांजी की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि आनर किलिंग में लड़की के परिवार वालो ने तीन की हत्या कर दी है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है खून के नमूने लिए गए है। मामले की जांच के बाद आरोपी की गिरप्तरी के ये जगह जगह छापेमारीं क़ई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी पिता पुत्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

6 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago