Bihar

बिहार: पत्नी का दो प्रेमियों के साथ चल रहा अफेयर, गुस्साए पति ने तीनों की कर दी हत्या, बोरे में मिली लाशें

बिहार के मोतिहारी में ट्रिपल मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सुगौली थाना क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के बाद बीते अक्टूबर माह से ही पुलिस तफ्तीश कर रही थी. हत्याकांड में प्रेम-प्रसंग कारण बनकर सामने आया था. पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जानकारी के अनुसार महिला और प्रेमियों की हत्या में पति का हाथ सामने आया. बताया जाता है कि जब पहले महिला और उसके प्रेमी की हत्या की गुत्थी सुलझाई जा रही थी तो फिर एक और प्रेमी की हत्या का मामला सामने आया. पुलिस ने पत्नी का भी शव नेपाल पुलिस ने बरामद किया था.

सुगौली थाना क्षेत्र के सुगाव निवासी तीन हत्याओं में वांटेड अखिलेश भगत को पुलिस ने सुगौली के कोबेया से गिरफ्तार किया है. इस सम्बंध में एएसपी श्रीराज ने बताया है कि उसने 24 अक्टूबर 23 को अपने पत्नी स्मिता देवी उर्फ संजू के प्रेमी रितेश साह की हत्याकर उसके शव को केसरिया थाना के गोपालपुर गाव के पास जमीन के अंदर गाड़ दिया था. इसके बाद पुलिस ने खुदाई कराकर शव के अवशेषों को बरामद कर उसे एफएसएल में जांच के लिए भेजा था.

पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 17-18 नवम्बर 2023 की रात अखिलेश भगत ने नेपाल में पत्नी स्मिता व एक दूसरे आशिक ऋषभ कुमार की हत्या कर दी. ऋषभ सुगौली के फुलवरिया गांव का निवासी था, जो नेपाल में अखिलेश के साथ विद्युत वायरिंग के ठेकेदारी का काम करता था.अखिलेश भगत ने पत्नी स्मिता व ऋषभ की हत्या कर डाली.

पुलिस को घटना में उसके शामिल होने के सबूत भी मिले हैं, जिसके आधार पर आरोपी को भी सजा दिलाई जाएगी. इन घटनाओं में उसके किसी सहयोगी के भी साथ होने की बात कही जा रही है जिसको लेकर पुलिस अनुसंधान में जुटी है. पुलिस टीम में एएसपी के अलावे सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह , एसआई अभिनव राज व सशस्त्र बल शामिल थे.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago