पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट शनिवार की शाम अचानक हैक कर ली गई। हैकर्स ने वेबसाइट के मुख्य पेज पर बांग्लादेश का झंडा लगा दिया। इसके साथ एक संदेश भी लिखा है। हैकर्स ने अपने मैसेज में लिखा है कि हम आपको परेशान करना चाहते हैं। हमारी ओर से किए गए साइबर अटैक का आनंद लीजिए। बत दें कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर हैकर्स द्वारा सरकारी वेबसाइट को हैक किए जाने का खुफिया अलर्ट भी शनिवार को जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने सभी विभागों को इस बारे में सतर्क रहने को कहा है।
हैकर्स की ओर से फ्लोट किए गए इमेज में टीम मेंबर का नाम भी कोड और बग के साथ लिखा गया है। हैकर्स ने शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे के करीब वेबसाइट को हैक किया जिसके बाद मुख्य पेज केवल हैकर्स के मैसेज ही ब्लिंक करने लगा।
पटना यूनिवर्सिटी के डीन प्रोफेसर अनिल कुमार ने बताया कि वेबसाइट मैनेज करने वाली एजेंसी को इसे ठीक करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस थाने में भी हैकिंग की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा आइक्यूएसी के निदेशक ने बताया कि टेक्निकल टीम को वेबसाइट रिकवर करने के लिए कहा गया है। हालांकि शनिवार रात तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को हैकर्स के कब्जे से रिकवर नहीं किया जा सका। हैकर्स का मैसेज और बांग्लादेश का झंडा पटना यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर ब्लिंक करता रहा।
दूसरी ओर, यूपी सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक पत्र में सभी सरकारी विभागों को हैकर्स से सावधान रहने के लिए कहा है। सरकार के मुताबिक अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश और दुनियाभर के हैकर्स एक्टिव हो गए हैं। उनकी नजर सरकारी विभागों और संस्थानों की वेबसाइट पर है। हालांकि, पटना यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैकिंग से इसका संबंध अभी साफ नहीं हो पाया है।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…