Bihar

बिहार में कड़ाके की ठंड, पटना में 20 जनवरी तक बंद रहेगा स्कूल; DM का आदेश जारी

राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी पटना शीत लहर की चपेट में रहा। इस बीच शीतलहर को देखते हुए डीएम ने जिले के सभी आठवीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। वहीं कक्षा नौ और इससे ऊपर की कक्षा का संचालन सुबह नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक करने का निर्देश जारी किया गया है। इससे पहले 16 जनवरी तक पटना में स्कूल बंद रखने के आदेश दिया गया था।

मंगलवार दोपहर को पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह की ओर से आदेश जारी कर स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने के लिए कहा गया। वहीं गया में 19 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। गोपालगंज में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के स्कूल को 18 जनवरी तक पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया है।

बता दें कि पटना के डीएम ने स्कूल बंद करने को लेकर 12 जनवरी को आदेश जारी किया था। इसमें 16 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया था। इसके साथ ही कई अन्य जिलों ने भी उसी तरह का आदेश जारी कर दिया गया था।

पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, वैशाली, मुंगेर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा और मधुबनी जिले में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

5 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

6 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago