बिहार के अररिया में एक युवक को दिल लगाने की खौफनाक सजा दी गई। प्रेमिका के घर वालों ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना सिकटी प्रखंड के बैंगा पंचायत की है।घायल प्रेमी युवक का पूर्णिया के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत बहुत खराब है। पिता के बयान पर बरदहा थाने में शिकायत दर्ज की गई है। कांड के आरोपी फरार हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कांड के आरोपी फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक प्रेमिका शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। दोनों का घर आसपास है। काफी दिनों से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। कई बार उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ा भी गया। पिछले दिनों मामले को लेकर पंचायत हुई और दोनों को अलग-अलग रहने की हिदायत दी गई थी। उसके बाद से सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था।
पीड़ित युवक की पहचान पवन कुमार मंडल के रूप में की गई है। उसके पिता ने घटना के बारे में बताया कि 1 जनवरी के शाम को उनका बेटा पवन शाम में करीब 7 बजे शौच के लिए निकला। प्रेमिका के परिजन पहले से घात लगाकर छुपे हुए थे। जैसे ही पवन उन्हें देखा कि दौड़कर पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठोस कर अपने आंगन में ले गए। वहां ले जाकर जोरदार पिटाई की।
बेटे के चिल्लाने पर पिता बचाने पहुंचे लेकिन उन्हें धक्का देकर भगा दिया गया। कुछ देर के बाद पवन जोर-जोर से चिल्लाने पर लगा। उसके घर वाले पहुंचे तो खून से लथपथ पड़ा था और वहां 10 -2 लोग मौजूद थे जो उन्हें देखते ही भाग खड़े हुए। दरअसल पवन का प्राइवेट का पार्ट आरोपियों ने काट दिया था।
पवन के पिता ने तत्काल बरदाहा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंची और घायल पवन को अररिया इलाज के लिए भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पूर्णिया ले जाया गया। पवन के परिजनों ने बेटे को हत्या के नियत से अगवा करने और प्राइवेट पार्ट काट देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…