समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने अचानक सीएम आवास पहुंचे तेजस्वी यादव, 30 मिनट की मुलाकात में क्या हुई बात?

बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव गुरुवार को अचानक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंच गए. नीतीश कुमार के जेडीयू अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बार है कि तेजस्वी यादव उनसे मिलने पहुंचे हैं. दरअसल, डिप्टी सीएम गया दौरे पर थे जहां उन्होंने बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. गया से लौटने के बाद तेजस्वी यादव सीएम आवास पहुंचे. जहां दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई. राजद और जदयू के रिश्ते असामान्य होने के दावों के बीच यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. हालांकि, इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात की थी.

तीस मिनट तक सीएम आवास पर रुके तेजस्वी

नया साल शुरू होने के बाद यह पहला मौका था जब सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं के बीच करीब तीस मिनट की इस मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई होगी, लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

IMG 20231027 WA0021

बीजेपी को हराना हमारा मकसद : तेजस्वी

वहीं इससे पहले बोध गया में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों का मकसद बीजेपी को हराना है. इसके लिए हम सबने मिलकर पिछले साल अगस्त में ही तय किया था कि सभी एकजुट होकर लड़ाई लड़ें व बीजेपी को हराएं.

IMG 20231130 WA0066IMG 20230604 105636 460

संयोजक बनने के लिए मुख्यमंत्री जी सबसे अनुभवी : तेजस्वी

वहीं, सीएम नीतीश कुमार को आइएनडीआइए का संयोजक बनाए जाने पर तेजस्वी ने बोध गया में कहा कि मुख्यमंत्री जी सबसे अनुभवी हैं. अगर ऐसा कोई प्रस्ताव है तो बिहार के लिए यह अच्छा है. हमारा मकसद ही है सभी को एकजुट होकर बीजेपी को हराना है.

IMG 20230701 WA0080

जाति सर्वे के डेटा पर भी बोले तेजस्वी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिहार सरकार के जाति सर्वे के डेटा को पब्लिक को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश के संबंध में डिप्टी सीएम ने कहा कि विधानसभा के पिछले सत्र में उसे सदन के पटल पर रखा गया था. सदन में रखने के बाद तो वह स्वत: पब्लिक डोमेन में चला गया.

IMG 20230728 WA0094 01

बुधवार को ललन सिंह से मिले थे सीएम

इससे पहले बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से पटना स्थित उनके बुद्धा कॉलोनी के निजी आवास पर जाकर मुलाकात की थी. सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह की यह मुलाकात करीब 10 से 15 मिनट तक चली थी.

IMG 20230324 WA0187 01

इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाल -चाल जाना और फिर उसके बाद ताजा राजनीतिक हालात पर विचार-विमर्श किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री वहां से वापस लौट गये. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने और ललन सिंह के पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री ललन सिंह के पटना स्थित आवास पर पहुंचे थे.

IMG 20231110 WA0063 01IMG 20231207 WA0065 01IMG 20231101 WA0035 01IMG 20230818 WA0018 02