Bihar

नीतीश के कड़े तेवर के बाद लालू परिवार बैकफुट पर, रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया से सभी पोस्ट डिलीट किया…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में नीतीश कुमार और लालू परिवार के बीच विवाद में नया मोड़ आया है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया पर किये गये अपने बेहद आपत्तिजनकर पोस्ट को डिलीट कर लिया है. सूत्र बता रहे हैं कि लालू यादव ने खुद फोन कर अपनी बेटी को पोस्ट डिलीट करने को कहा. सकते में पड़े लालू परिवार ने अपनी पार्टी के सारे नेताओं को नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी नहीं बोलने को कहा है.

सूत्रों के हवाले से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक आज जब कैबिनेट की बैठक खत्म हुई तो नीतीश कुमार अपने आवास पहुंचे. वहां उन्हें रोहिणी आचार्या के पोस्ट की जानकारी मिली. नीतीश ने उन पोस्ट को देखा और उनका चेहरा तनाव से भर गया. उसके बाद नीतीश कुमार ने कहीं फोन लगा कर करीब 15 मिनट तक बात की थी.

इसके बाद ही लालू परिवार के होश उड़े. आनन-फानन में लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्या को कॉल किया और उनसे अपना पोस्ट डिलीट करने को कहा. लालू यादव ने उसके बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी फोन किया और कहा कि वे सारे नेता को निर्देश जारी करें कि नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ नहीं बोलना है. लालू परिवार को डर सता रहा है कि नीतीश किसी भी वक्त कोई भी फैसला ले सकते हैं.

बता दें कि नीतीश को जवाब देने आज लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्या मैदान में उतर आयी थी. रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर इस तरीके से हमला बोला है, जैसा शायद ही किसी ने पहले कभी किया होगा. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर नीतीश को जवाब दिया था. उन्होंने लगातार तीन ट्विट किये थे. पहले ट्विट में लिखा “समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है..”रोहिणी के इस ट्विट में किसी का नाम नहीं लिखा गया था, लेकिन वे किसकी बात कर रही थी ये जगजाहिर है. रोहिणी ने एक और ट्विट किया. उसमें लिखा “खीज जताए क्या होगा जब हुआ न कोई अपना योग्य. विधि का विधान कौन टाले जब खुद की नीयत में ही हो खोट.”

लालू परिवार की बेटी ये कह रही थी कि नीतीश कुमार के परिवार में कोई राजनीति में आने के योग्य नहीं हुआ. इसलिए अब दूसरे पर बोल कर खीज मिटा रहे हैं. रोहिणी यहीं तक नहीं रूकी. उन्होंने तीसरा ट्विट भी किया था. उसमें लिखा “अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां. लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..”

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में 11 वर्षीय किशोरी से दु’ष्कर्म के प्रयास का आरोप, अधेड़ हिरासत में

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ घर…

5 घंटे ago

हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल के निर्माण साइट से लोहे का सामान चोरी, युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल…

5 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्तीपुर भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध…

9 घंटे ago

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

14 घंटे ago