बिहार के सियासी उथलपुथल की खबरों के बीच गुरुवार को एक और सियासी घटनाक्रम की खबर ने भूचाल मचा दिय है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की फोन पर बात हुई. नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को फोन पर धन्यवाद कहा है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। इसके पहले नीतीश कुमार पटना में एक रैली से भी पीएम मोदी को धन्यवाद कहा था.
इसके पहले ऐसी खबरें भी आई कि दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की एक बैठक हुई है. इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के बीच पहले बातचीत हुई. उसके बाद दोनों की पीएम मोदी के साथ बात हुई. तीनों के बीच हुई इस बातचीत में बिहार को लेकर चर्चा होने की खबर है. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार को लेकर भाजपा के टॉप लीडर्स में बात हुई और उनके एनडीए में आने से होने वाले नफा-नुकसान पर भी चर्चा हुई. इतना ही नहीं बिहार भाजपा के नेताओं को भी संदेश दिया गया है कि नीतीश कुमार को लेकर सोच समझकर टिप्पणी करें.
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…