Bihar

यादव वोटरों में मैसेज देने की BJP की बड़ी रणनीति! पटना में मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव की कृष्ण भक्तों के साथ पहली सभा

बीजेपी ने बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की आरजेडी के वोटरों में सेंधमारी की तैयारी कर ली है। इसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को मैदान में उतारा है। पटना में मोहन यादव के भव्य स्वागत के साथ 18 जनवरी को कृष्ण भक्तों के साथ सभा आयोजित की जाएगी। बीजेपी ने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव के बाद मोहन यादव को एमपी का मुख्यमंत्री बनाया था। अब उनके जरिए बिहार के यादव वोटरों को साधने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पटना में 18 जनवरी को मोहन यादव का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। पटना एयरपोर्ट पर एमपी के मुख्यमंत्री का बीजेपी के नेता भव्य स्वागत करेंगे। प्रदेश पार्टी संगठन इसकी तैयारियों में जुट गया है। इसके बाद वे सीधे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल जाएंगे। यहां श्रीकृष्ण चेतना मंच द्वारा मोहन यादव को सम्मानित किया जाएगा।

उनके सम्मान समारोह में यादव समाज के कई बड़े नेता, रिटायर्ड अधिकारी और जज को बुलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के बादव मोहन यादव पटना स्थित प्रदेश बीजेपी दफ्तर जाएंगे। उनका इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने का भी कार्यक्रम है।

बता दें कि यादवों को आरजेडी का कोर वोटर माना जाता है। पिछले साल बिहार में हुई जाति गणना के आंकड़ों के मुताबिक यादवों की संख्या राज्य में सबसे ज्यादा 14.26 फीसदी है। ये वोटर किसी भी चुनाव में प्रभावशाली फैक्टर माने जाते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी आरजेडी के कोर वोटबैंक में सेंधमारी की तैयारी में जुटी है। मोहन यादव को एमपी का मुख्यमंत्री बनाया जाना भी इसी रणनीति का हिस्सा है। अब इस रणनीति को भुनाने के लिए मोहन यादव की पटना में सभा कराई जा रही है। हालांकि, इसका चुनाव में कितना असर पड़ेगा यह तो लोकसभा इलेक्शन के नतीजों के बाद ही पता चलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago