समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

क्या वेंटीलेटर पर है बिहार सरकार? कभी भी टूट सकता है गठबंधन, क्या नीतीश हैं फैसले के मूड में…?

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

करीब 17 महीने पहले बनी बिहार की महागठबंधन सरकार वेंटीलेटर पर आ गयी है. आज हुई ताबड़तोड़ वाकयों ने इसका सीधा संकेत दे दिया. लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्या ने नीतीश कुमार पर बेहद तीखा हमला बोला है. उधर, कैबिनेट की आज हुई बैठक बेहद तनावपूर्ण माहौल में हुई. सिर्फ 15 मिनट तक चली बैठक में नीतीश ने तेजस्वी से बात तक नहीं की.

कैबिनेट की बैठक में भारी तनाव

बिहार के मुख्य सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक सिर्फ 15 मिनट में खत्म हो गयी. नीतीश कुमार के कार्यकाल में ये सबसे छोटी कैबिनेट की बैठक थी. एक मंत्री ने बताया कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी समेत राजद के किसी मंत्री से कोई बात तक नहीं की. अधिकारियों ने तीन एजेंडों को रखा और उस पर सहमति की औपचारिकता निभायी गयी. नीतीश कुमार ने वहां रखे रजिस्टर पर साइन किया और निकल गये.

IMG 20240101 WA0037 01

IMG 20230604 105636 460

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और अधिकारी साथ मिलकर चाय-नाश्ता करते रहे हैं. लेकिन आज हुई बैठक में ऐसा कुछ नहीं हुआ. बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार बाहर निकले औऱ पहले अपने चेंबर में चले गये. नीतीश का चेंबर कैबिनेट हॉल के बगल में ही है. नीतीश तुरंत ही अपने चेंबर से निकले और घर जाने के लिए लिफ्ट की ओर बढ़ गये.

तेजस्वी से एक शब्द बात नहीं

नीतीश कुमार जब सचिवालय के पहले तल्ले पर स्थित अपने चेंबर से नीचे उतरने के लिए लिफ्ट के पास पहुंचे तो वहां तेजस्वी यादव पहले से खड़े थे. नीतीश कुमार को देख कर तेजस्वी ने हाथ जोड़े तो नीतीश कुमार ने बिना कुछ कहे हाथ जोड़ा औऱ लिफ्ट के अंदर चले गये. वहीं, मंत्री अशोक चौधरी भी खड़े थे. नीतीश कुमार ने उनकी ओर भी नहीं देखा. नीतीश सीधे नीचे उतरे और गाड़ी में बैठकर आवास की ओर रवाना हो गये.

IMG 20230728 WA0094 01

उसके बाद तेजस्वी यादव सीढ़ियों से नीचे उतरे और मुख्य सचिवालय से रवाना हुए. फिर एक-एक कर मंत्री बाहर निकले. सब के चेहरे पर तनाव साफ साफ दिख रहा था. मंत्रियों ने मीडिया से बात करने से परहेज किया.

एक्शन में हैं नीतीश, रोहिणी के ट्विट को देखा

उधर, सीएम आवास पहुंचने के बाद नीतीश कुमार को लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्या के ट्विट की जानकारी दी गयी. नीतीश कुमार ने उन ट्विट का प्रिंट आउट मंगवा कर देखा. उसके बाद नीतीश कुमार के चेहरे के भाव बदल गये. सूत्रों की मानें तो ट्विट पढ़ने के बाद नीतीश कुमार ने कहीं फोन लगवाया और काफी देर तक बात की है.

IMG 20230324 WA0187 01

रोहिणी आचार्या का तीखा हमला

दरअसल बुधवार को जेडीयू के कर्पूरी जयंती समारोह में नीतीश कुमार ने कहा था कि वे सही मायने में कर्पूरी की विचारधारा पर चल रहे हैं. इसलिए अपने परिवार से किसी को राजनीति में आगे नहीं बढाया. लेकिन कुछ लोग तो सिर्फ अपने परिवार की ही सोचते रहते हैं. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर नीतीश को जवाब दिया है. उन्होंने लगातार तीन ट्विट किये हैं. पहले ट्विट में लिखा है “समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है..” रोहिणी के इस ट्विट में किसी का नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन वे किसकी बात कर रही हैं ये जगजाहिर है. रोहिणी ने एक और ट्विट किया है. उसमें लिखा गया है “खीज जताए क्या होगा जब हुआ न कोई अपना योग्य. विधि का विधान कौन टाले जब खुद की नीयत में ही हो खोट.”

IMG 20230701 WA0080

लालू परिवार की बेटी ये कह रही है कि नीतीश कुमार के परिवार में कोई राजनीति में आने के योग्य नहीं हुआ. इसलिए अब दूसरे पर बोल कर खीज मिटा रहे हैं. रोहिणी यहीं तक नहीं रूकी. उन्होंने तीसरा ट्विट भी किया है. उसमें लिखा गया है “अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां. लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..”

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20240115 WA0021 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150