Bihar

केके पाठक पर IMA के पूर्व अध्यक्ष को गाली देने का आरोप, डॉक्टर अजय कुमार ने इंटरव्यू में मानसिक बीमार बताया था

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक पर आईएमए के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार को गाली देने का आरोप लगा है। इस संबंध में डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि वो 8 दिसंबर को एक इंटरव्यू दे रहे थे। इंटरव्यू के दौरान केके पाठक को लेकर एक सवाल पूछा गया। सवाल का जवाब देते हुए डॉक्टर अजय कुमार ने सिमटम के आधार पर मानसिक बीमारियों का नाम बताया था, लेकिन इसी को लेकर 25 दिसंबर को केके पाठक ने फोन कर गाली देना शुरू कर दिया। डॉक्टर अजय ने बताया कि जिस वक्त केके पाठक का फोन आया, वह केरल में छुट्टी मनाने के लिए गए हुए थे।

डॉक्टर अजय कुमार ने कहा है कि सुबह फोन आया और नाम पूछते गाली देना शुरू कर दिए। डॉक्टर अजय ने सवालिया लहजे में कहा कि 8 दिसंबर का मामला उन्हें 25 दिसंबर को क्यों याद आया? यदि कोई आपत्ति थी तो उन्हें लीगल नोटिस भेजना चाहिए था। फोन करके गाली देना सरासर गलत है। इससे हमारी प्रतिष्ठा पर चोट पहुंची है।

डॉक्टर अजय कुमार ने आगे बताया कि वह केके पाठक के खिलाफ बिहार सरकार के मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार दीपक कुमार दोनों को पत्र लिखेंगे। इसके अलावा थाने में FIR भी दर्ज कराएंगे। सरकार की तरफ से दो सप्ताह के भीतर केके पाठक के ऊपर कारवाई का कोई निर्देश नहीं आता है तो आगे वह और कठोर कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय का रुख करेंगे।

आईएमए के पूर्व अध्यक्ष ने बताया है कि केके पाठक को यदि उनकी बातों से बुरा लगा था तो लीगल नोटिस भेजते, मैं उसका जवाब देता। इस प्रकार फोन कर सीधे गाली गलौज पर उतर जाना गलत है। साथ में परिवार की कई सदस्य थे और जब केके पाठक ने गाली देना शुरू किया तो वह जल्दी से फोन काट दिए ताकि आसपास का कोई सुने नहीं।

Avinash Roy

Recent Posts

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

38 मिनट ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

23 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

24 घंटे ago