Bihar

केके पाठक के अवकाश का आज आखिरी दिन, कल छुट्टी बढ़ाएंगे या शिक्षा विभाग में एसीएस का चार्ज लेंगे…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के अवकाश का मंगलवार को आखिरी दिन है। शिक्षा महकमे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या केके पाठक अपनी छुट्टी बढ़ाएंगे या फिर बुधवार से काम पर लौट जाएंगे। शिक्षा विभाग के एसीएस को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले दिनों उनके इस्तीफे का पत्र भी वायरल हुआ था। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से साफ किया गया कि केके पाठक ने 14 जनवरी तक छुट्टी ली थी, जिसे बाद में 16 तारीख तक बढ़ा दिया था। इस दौरान उन्होंने अपना कार्यभार शिक्षा सचिव वैद्यनाथ यादव को कार्यभार सौंपा गया।

दरअसल, एसीएस केके पाठक ने बीते 8 जनवरी को अवकाश लिया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 14 जनवरी तक छुट्टी ली थी। इस दौरान वे एक दिन कुछ देर के लिए शिक्षा विभाग के दफ्तर आए थे और कुछ जरूरी काम निपटाकर वापस चले गए थे। इसके बाद केके पाठक ने अपनी छुट्टियां दो दिन और बढ़ा लीं। जानकारी के मुताबिक अभी तक उन्होंने छुट्टी आगे नहीं बढ़ाई है, ऐसे में उनके 17 जनवरी यानी बुधवार को काम पर वापस लौटने की संभावना है।

दूसरी ओर, केके पाठक की छुट्टियों के दौरान उनका इस्तीफा पत्र भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। हालांकि, यह पत्र फर्जी निकला। विभाग के सूत्रों के मुताबिक केके पाठक ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। हालांकि, फिलहाल एसीएस का चार्ज वैद्यनाथ यादव के पास है। वे ही विभाग के सभी जरूरी फैसले ले रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अपर मुख्य सचिव के छुट्टी में जाने पर उनका कार्यभार अपने जूनियर अधिकारी को देना एक सामान्य प्रक्रिया है।

1990 बैच के आईएएस केके पाठक की छवि तेजतर्रार अफसर की है। पिछले साल जून महीने में नीतीश सरकार ने उन्हें शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया था। इसके बाद से उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई तरह के बदलाव किए। स्कूलों में बच्चों की अनुपस्थिति से लेकर शिक्षकों के अनुशासन को लेकर उन्होंने कड़े फैसले लिए। इसका उन्हें कई मर्तबा विरोध भी झेलना पड़ा था। इसके बावजूद वे अपने फैसलों पर अड़िग रहे। शिक्षा विभाग में नवाचारों को लेकर केके पाठ की मंत्री चंद्रशेखर से भी अनबन हुई। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के अधिकार क्षेत्र को लेकर भी राजभवन से तनातनी चली, जिसे बाद में सीएम नीतीश कुमार ने बीच-बचाव कर शांत कराया था।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

4 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

6 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

6 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

8 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

9 घंटे ago