Bihar

केके पाठक और चंद्रशेखर आमने-सामने, शीत लहर में स्कूल बंद करने पर तकरार; शिक्षा विभाग की परीक्षा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

अपने एक्शन को लेकर चर्चा में रहने वाले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक और चंद्रशेखर फिरआमने-सामने आ गए हैं। दोनों ओर से लेटरबाजी भी हो रही है। मामला भीषण सर्दी के कारण स्कूलों को बंद करने का है। बिहार में पिछले कई दिनों से शीत लहर का प्रकोप जारी है। इसे देखते हुए कई जिलों के डीएम ने क्लास 1 से 8 तक के स्कूलों को बंद कर दिया था। छुट्टी से लौटते ही केके पाठक ने इसे गैरकानूनी करार दिया था और छुट्टी का आदेश वापस लेने का निर्देश दिया था।

कड़क आईएएस पदाधिकारी के रूप में पहचान बना चुके केके पाठक का चंद्रशेखर से 36 का आंकड़ा जारी है। लगता है कि चंद्रशेखर से विवाद उनकी कुंडली में है। लेकिन इस बार उनके सामने प्रोफेसर चंद्रशेखर नहीं बल्कि डॉक्टर चंद्रशेखर हैं। केके पाठक का अपने विभागीय मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के साथ टकराव पुरानी बात हो चुकी है। अब पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और केके पाठक आमने-सामने आ गए हैं। मंगलवार से स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग के पत्र का जवाब पटना डीएम ने नया पत्र भेज कर दिया है।

दरअसल बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद कर दिया गया था। इसी बीच 17 जनवरी को केके पाठक ने छुट्टी से लौटकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज लेते ही एक्शन में आए पाठक ने सर्दी के मौसम में स्कूल बंदी को गलत करार दिया और सभी जिलों के डीएम और कमिश्नर को चिट्ठी भेज कर निर्देश दिया कि स्कूल खोले जाएं।

जिलाधिकारी ने धारा- 144 के तहत अपने अधिकार का उपयोग करते हुए ठंड के मौसम में स्कूलों में बनने की घोषणा कर दी थी। केके पाठक ने उन्हें न सिर्फ सीआरपीसी धारा- 144 का मतलब समझाया बल्कि तंज करते हुए कहा था कि यह कैसी सर्दी है जो सिर्फ स्कूलों में पड़ती है, बाजार में नहीं। उन्होंने हिदायत दी थी कि स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने से पहले शिक्षा विभाग से अनुमति ले लें।

केके पाठक का आदेश जारी होने के बाद नालंदा और पटना के जिलाधिकारी ने अपने-अपने जिलों में स्कूल बंदी में विस्तार कर दिया। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 23 जनवरी तक जिले के सभी स्कूलों में क्लास एक से आठ तक की पढ़ाई पर रोक लगा दी। केके पाठक इससे नाराज हो गए। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को चिट्ठी भेज कर आदेशित किया कि सभी स्कूलों का संचालन सुनिश्चित करें। पत्र में पटना जिला अधिकारी के आदेश को यह कहकर गलत बताया गया कि उन्होंने शिक्षा विभाग से अनुमति नहीं ली थी। इस पर दो आईएएस पदाधिकारी आमने-सामने आ गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने शिक्षा निदेशक के पत्र का उत्तर दूसरे पत्र से दिया है। जवाब में पटना डीएम ने लिखा है कि अपने अधिकार और कार्य क्षेत्र से वह वाकिफ हैं। क्षेत्राधिकार के तहत धारा 144 लगाने का अधिकार डीएम को है जो शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

इसमें शिक्षा विभाग से अनुमति लेने का प्रावधान भी नहीं है। इसे गैर न्यायिक आदेश से ही बदला जा सकता है। शिक्षा विभाग का ताजा आदेश कानून के खिलाफ है। डीएम ने शिक्षा विभाग को नसीहत देते हुए कहा है कि इस मामले में विशेषज्ञ से लीगल ओपिनियन ले सकते हैं। पटना डीएम ने कहा कि है कि कानून में मिले अधिकार और शीत लहर लेकर यह फैसला लिया गया। माना जा रहा है कि पटना डीएम का रुख इस विवाद को और आगे ले जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

6 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago