Bihar

इस बार तो 15 मिनट भी नहीं हुए! शपथ के तुरंत बाद फिर से राजभवन पहुंच गए नीतीश, जानें

नीतीश कुमार के एनडीए में चले जाने से बिहार में इंडिया अलायंस का पूरा कैलेकुलेशन गड़बड़ा गया। पूरा का पूरा राजनीतिक समीकरण ही बदल गया। कमजोर दिख रही बीजेपी अब फ्रंटफुट पर है, जबकि इंडिया गठबंधन की पार्टियां बैकफुट पर। हालांकि ,ये सबकुछ इतना आसान नहीं है। हम, लोजपा के दोनों गुट और रालोजद का भी बैलेंस बिगड़ गया है। इस बीच शपथ लेने के 15 मिनट बाद जब नीतीश कुमार एक बार फिर राजभवन पहुंचे तो राज्यपाल भी हैरान हो गए।

जयराम रमेश का ट्वीट वायरल

दरअसल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि ‘शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार जी अपना मफलर राज भवन में भूल गए। आधे रास्ते से वापिस लौटकर लेने आए तो राज्यपाल जी चौंक गए कि इस बार तो 15 मिनट भी नहीं हुए।’

जब 15 मिनट में ही राजभवन पहुंचे नीतीश

नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रविवार को इस्तीफा देने के चार घंटे बाद की नीतीश कुमार ने शपथ लिया था। एक झटके में सत्ताधारी आरजेडी विपक्ष में चली गई जबकि विपक्ष में रही बीजेपी सत्ता में आ गई। इन सबके बीच इंट्रेस्टिंग चीज ये हुई कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद महज 15 मिनट में ही नीतीश कुमार वापस राजभवन पहुंच गए।

नीतीश कुमार पर अलग-अलग तंज

जब से नीतीश कुमार पलटी मारकर बीजेपी के साथ सरकार बनाए हैं, तब से ही उनको लेकर कल तक तारीफ करने वाले अब उन पर तंज कस रहे हैं। कुछ लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा कैसे हो गया। मोदी को हराने के लिए पूरे देश के दलों को एकजुट करने वाला फिर से मोदी के साथ कैसे जा सकता है?

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

24 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago