Bihar

हाजीपुर-बछवारा और अमदाबाद-मनिहारी NH होगा दो लेन, गया-बिहारशरीफ सड़क पर बनेगा फोरलेन ROB

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राज्य में तीन एनएच पर निर्माण इस साल शुरू होगा. इसमें हाजीपुर-बछवारा एनएच-122बी, अमदाबाद-मनिहारी एनएच-131ए और गया-बिहारशरीफ एनएच-120 पर एक आरओबी शामिल हैं. इन सभी के निर्माण की प्रक्रिया केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शुरू कर दी है. इन सभी परियोजनाओं संबंधित इलाकों में आवागमन बेहतर करने के लिए परियोजनाओं का निर्माण शुरू करने की मांग पिछले कुछ साल से की जा रही थी.

करीब 624 करोड़ की अनुमानित लागत

सूत्रों के अनुसार हाजीपुर-बछवारा एनएच-122बी का दो लेन पेव्ड सोल्डर के साथ करीब 624 करोड़ की अनुमानित लागत से करीब 30 किमी लंबाई में निर्माण होगा. यह सड़क महनार और मोहिउद्दीननगर से होकर गुजरती है. फिलहाल इस सड़क की चौड़ाई कम है और इसके आसपास घनी आबादी वाला बड़ा इलाका है.

समस्तीपुर, दरभंगा और बरौनी जानेवाले को होगा फायदा

इस सड़क से होकर समस्तीपुर, दरभंगा और बरौनी की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक होने से इसकी व्यस्तता अधिक है. इस कारण इसमें अक्सर जाम लग जाता है. इससे निजात दिलाने के लिए इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की लंबे समय से मांग की जाती रही है. मंत्रालय ने इस सड़क के निर्माण एजेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी कर दिया है. एजेंसी चयन का काम मार्च तक पूरा होने की संभावना है.

अमदाबाद-मनिहारी एनएच-131ए

इसके साथ ही बिहार से पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली अमदाबाद-मनिहारी एनएच-131ए का दो लेन पेव्ड सोल्डर के साथ करीब 626 करोड़ की अनुमानित लागत से करीब 24 किमी लंबाई में निर्माण होगा. इस सड़क पर वाहनों के आवागमन की संख्या अधिक होने के कारण इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग पिछले कुछ सालों से हो रही थी. इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की सहमति केंद्रीय मंत्रालय से मिल चुकी थी. अब मंत्रालय ने सड़क का निर्माण करने के लिए एजेंसी चयन के लिए टेंडर जारी कर दिया है. एजेंसी चयन का काम मार्च तक पूरा होने की संभावना है.

गया-बिहारशरीफ एनएच-120 पर फोरलेन आरओबी बनेगा

गया-बिहारशरीफ एनएच-120 पर फोरलेन आरओबी बनेगा. इस सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आरओबी बनाने की सहमति दे दी है और इसका डीपीआर बनाने वाली कंसल्टें सी के चयन के लिए टेंडर जारी किया है. इस आरओबी का निर्माण इसी साल शुरू होने की संभावना है. इस आरओबी के बनने से गया-बिहारशरीफ एनएच पर जाम से मुक्ति मिलेगी. साथ ही आवागमन आसान होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

16 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

17 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

19 घंटे ago