केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बिहार की नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह न ने आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। अपराध की सीमा इतनी बढ़ गई है कि वह पूर्व के आंकड़ों को भी पार कर गई है।
शनिवार को वीडियो बयान जारी कर गिरिराज ने कहा कि बिहार में सिपाही क्या, इंस्पेक्टर भी सुरक्षित नहीं हैं। राजधानी पटना के के फुलवारशरीफ में दो दलित बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। यह पुलिस-प्रशासन के नाक के नीचे घटना घटित हुई। उन्होंने कहा है कि दलित की बेटी बलात्कार की शिकार हुई। उसकी हत्या भी हुई। अब पुलिस इसे साइको का मामला बता रही है। ऐसा कहकर इस मामले को छिपाया जा रहा है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा है मानों सरकार इस मामले को रफा-दफा करना चाह रही है। उन्होंने कहा कि दलित की बेटी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार के लोग कुछ से कुछ बयान दे रहे हैं। क्या दलित की बेटी का कोई महत्व नहीं है। इसलिए अपराधी को साइको कहा जा रहा है। अगर पुलिस-प्रशासन में संवेदना है तो अविलंब कार्रवाई हो। केवल इनाम घोषित करना ही काफी नहीं है। दलित की बेटी की हत्या की यह कीमत नहीं हो सकती है। जनता इस घटना कभी नहीं भूलेगी।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…