Bihar

डकैती डालने फ्लाइट से आया था मास्टरमाइंड; बेगूसराय की एक करोड़ लूटकांड में खुलासा; 6 लुटेरे गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस ने शहर के मीरगंज स्थित रत्न मंदिर ज्वेलरीशॉप से दिनदहाड़े एक करोड़ जेवर लूटकांड में छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्थे चढ़े अंतरजिला लुटेरों में मुजफ्फरपुर जिले के विवेक कुमार उर्फ कृष्णा, लालबाबू चौधरी, समस्तीपुर जिले का छोटू कुमार उर्फ छोटू साह, कन्हैया सिंह, संतोष साह और रंधीर साह का नाम शामिल है। इन लुटेरों के पास से दो लोडेड देसी कट्टे, दो लोडेड देसी पिस्टल, सात गोलियां, नकद एक लाख तीन हजार 200 रुपये, लूट में प्रयुक्त आपाचे बाइक और एक किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

एसपी योगेन्द्र कुमार के समक्ष लुटेरों ने रत्नमंदिर में लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए राज्य के विभिन्न शहरों में लूटकांड के बारे में भी कई राज खोले हैं। एसपी ने कहा कि इसके साथ ही 21 दिसंबर को दिनदहाड़े रतनपुर ओपी क्षेत्र मीरगंज स्थित रत्नमंदिर ज्वेलरीशॉप से एक करोड़ लूटकांड का खुलासा हो गया है। वह शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। बताया कि इस लूटकांड का सरगना समस्तीपुर जिला का रविन्द्र सहनी है।

आरोपियों के पास से हथियार-कैश बरामद

एसपी ने बताया कि तीनों से पूछताछ की गयी। उसकी निशानदेही पर लूट की घटना व षड्यंत्र में शामिल अपने अन्य साथी सह-अपराधियों में तेघड़ा थाना के पकठौल गंव से कन्हैया सिंह, दलसिंहसराय से संतोष साह व रणधीर साह को पकठौल गांव से दबोचा गया। इन लुटेरों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा, तीन गोलियां, 48 हजार 200 रुपये नकद बरामद किये गये। साथ ही, रणधीर साह के घर की तलाशी के क्रम में लूट की घटना में एक अपाची बाइक बरामद की गयी।

फ्लाइट से आया था डकैती का मास्टरमाइंड

रत्नमंदिर ज्वेलरीशॉप में एक करोड़ लूट की घटना में अंतरजिला लुटेरा गिरोह शामिल था। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि कृष्णा बिहार में अधिकतर आभूषण दुकानों को टारगेट करता है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वह फ्लाइट से मुंबई भाग जाता था। पुलिस के हत्थे चढ़े कृष्णा ने एसपी को बताया कि 21 दिसंबर को बेगूसराय में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए रविन्द्र सहनी ने उसे कॉल किया था। उसके बाद वह मुंबई में फ्लाइट से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचा। उसके बाद वहां से बाइक से बेगूसराय पहुंचा। तीन दिन रैकी करने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया।

सीसीटीवी में कैद हए थे पांचों लुटेरे

एसपी ने बताया कि घटना के दिन दुकान में पांच लुटेरे अंदर घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज में जो तस्वीर जारी की गयी उसमें चश्मा पहने दिखने वाला विवेक कुमार उर्फ कृष्णा है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटने के बाद बाइक से लुटेरा अलग-अलग दिशा में भागे। लालबाबू चौधरी बाइक से जीरोमाइल होते हुए अपने घर अतरूआ भाग गया। विवेक कुमार उर्फ कृष्णा तीन सहयोगियों के साथ रजौरा के रास्ते समस्तीपुर भागा।

सरगना रविन्द्र सहनी दलसिंहसराय के सोनार संतोष साह के साथ रजौरा में इंतजार कर रहा था। लूटे गये जेवरात को रविन्द्र सहनी ने अपने पास रख लिया। उसके बाद पांच लुटेरों को मिलाकर डेढ़ लाख रुपये नकद यह कहते हुए दे दिया कि जाओ मौज करो। बाद में मामला शांत होगा तो जेवर बेचकर आपस में बांटेंगे। रविन्द्र सहनी के अलावा दुकान में घुसे में दो अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी तेज कर दी गयी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

16 मिनट ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

39 मिनट ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

2 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

3 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

5 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

6 घंटे ago