Bihar

बिहार: घर में एक बल्ब और पंखा, बिजली का बिल आ गया 1.29 करोड़, रसीद देख चकरा गया मजदूर

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मजदूर के घर का बिजली बिल 1 करोड़ 29 लाख रुपए आ गया। बिजली का ये बिल देखकर मजदूर भी चकरा गया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय से की। उन्होंने इसकी जानकारी पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर को दी। इसके बाद कार्यपालक अभियंता ने सहायक विद्युत अभियंता और जेई को जांच का निर्देश दिया, जो जांच के बाद बिल गलत पाया गया। मुशहरी के मणिका उर्फ विशुनपुर चांद के उपभोक्ता जमीर अंसारी को एक करोड़ 29 लाख 846 रुपये का बिजली बिल आया है। इससे मजदूरी करने वाले जमीर परेशान हो गए थे।

करीब एक घंटे बाद ही बिल का सुधार कर दिया गया। एक करोड़ 29 लाख 846 की जगह बिल को सुधार कर 33,378 रुपये कर दिया गया। उपभोक्ता ने बताया कि 2022 के दिसंबर से फरवरी 2023 तक 42 यूनिट खपत हुई। इसके बाद मार्च से लेकर जून तक 331 यूनिट खपत की जानकारी देते हुए औसत पर बिल बनाया गया। जुलाई में 327 यूनिट, अगस्त में 64, सितंबर में 67 यूनिट बिजली खपत बतायी गई।

बीते साल दिसंबर में सामान्य मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया। इसमें सामान्य मीटर में जो यूनिट खपत हुई थी उसे स्मार्ट मीटर में दर्ज किया गया। इसमें दिसंबर माह में 36,45,488 यूनिट बिजली खपत बतायी गई। इसको लेकर एक करोड़ 29 लाख 846 का बिल तैयार किया गया। जबकि उसके घर पर एक बल्ब ही जलता है। गर्मी के दिनों में पंखा का उपयोग होता है।

पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर बिल को सुधार दिया गया है। उपभोक्ता को पिछला बकाया सहित 33,378 रुपये का बिल चुकता करना है। पूरे मामले की जांच करायी जाएगी। स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी को शो कॉज किया गया है। एजेंसी के अधिकारी से मीटर लगाने वाले कर्मी की जानकारी मांगी गई है। अगर जान-बूझ कर गलत मीटर डाला गया होगा, तो उसके ऊपर एफआईआर करायी जाएगी। 24 घंटे के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

8 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

8 घंटे ago