Bihar

बिहार: छिप-छिपकर गर्लफ्रेंड से मिलने गया प्रेमी, पकड़ा गया तो हुई जमकर धुनाई, प्रेमिका ने खाया जहर

बिहार के जहानाबाद जिले में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका के घर छिप-छिपकर मिलना महंगा पड़ गया। प्रेमी युवक को प्रेमिका के घर और गांव वालों ने जमकर धुनाई कर दी। हालांकि उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब प्रेमी को पिटते देख गर्लफ्रेंड ने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिवार वाले प्रेमी की पिटाई छोड़ लड़की को अस्पताल ले कर गए।

यह मामला रतनी प्रखंड के सरैया गांव का है। यहां एक नाबालिग लड़की से मिलने रतनी पंचायत के दरोगाबिगहा गांव निवासी पंकज यादव पिछले कई महीनों से छुप-छुप कर आता था और वापस अपने घर चला जाता था। शनिवार को भी प्रेमिका अपने घर में अकेली थी। अकेला समझ उसने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। मगर कुछ ही देर बाद अचानक लड़की के परिजन घर पहुंच गए।

दोनों की आशिकी देख वे दंग रह गए। उन्होंने शोरगुल मचाया और देखते ही देखते आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। लड़की के घर और गांव वालों ने प्रेमी की जमकर खातिरदारी की। बाद में इस घटना की जानकारी शकूराबाद थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। इस बीच प्रेमिका ने भी जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। नाबालिग छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि दरोगा बिगहा गांव निवासी युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। शकुराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. मो. अफजल ने बताया कि लड़की ने कीड़ानाशक दवा थाइमेट खा लिया था। प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में विशेष इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

1 घंटा ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

7 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

8 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

20 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago