Bihar

राम मंदिर पर विवादित बयान देकर फंसे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, पटना के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर पर विवादित टिप्पणी कर फंस गए हैं। उनके खिलाफ पटना के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हुई है। हिंदूवादी संगठन ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनपर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदू शिवभवानी सेना ने कोतवाली थाने में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर ने मंदिर को गुलामी का रास्ता बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे देश के करोड़ों हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है। इसलिए मंत्री के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

नीतीश सरकार में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हाल ही में एक कार्यक्रम में अयोध्या के राम मंदिर पर टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मंदिर मानसिक गुलामी का रास्ता है। अगर किसी को चोट लगेगी तो वो मंदिर नहीं अस्पताल जाएगा। किसी को अफसर बनना है तो वो मंदिर नहीं स्कूल जाएगा। उन्होंने आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह के विवादित बयान का भी समर्थन किया था।

शिक्षा मंत्री की इस टिप्पणी पर सियासी बवाल मचा हुआ है। बीजेपी जहां चंद्रशेखर पर हमलावर है, वहीं सत्तारूढ़ पार्टियां जेडीयू और कांग्रेस ने भी उनके बयान से किनारा किया है। हालांकि, आरजेडी ने अपने नेता के समर्थन में उतरी है और शिक्षा मंत्री के खिलाफ बोलने वाले बीजेपी नेताओं का विरोध कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया समेत 25 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी; मौसम का येलो अलर्ट

बिहार के 25 जिलों में आज यानी रविवार 16 अगस्त को मौसम खराब रहने की…

10 घंटे ago

हाजीपुर कोर्ट से लौट रही महिला दरोगा से मारपीट, सिपाही को भी पीटा; वकील समेत 3 ह‍िरासत में

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में कानून-व्यवस्था और पुलिस-अधिवक्ता संबंधों को तार-तार करने वाली…

1 दिन ago

दिवंगत पत्तीलाल के परिवार को राजू सहनी ने दी मदद, घरेलू एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड संख्या-9 में एक गरीब परिवार…

2 दिन ago

15 से 19 अगस्त तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, जानें अपने जिले समस्तीपुर का हाल

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…

2 दिन ago

समस्तीपुर में शराब के नशे में हंगामा और पार्टी करते सात लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

तस्वीर : सांकेतिक  समस्तीपुर : नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर…

2 दिन ago

समस्तीपुर : करंट की चपेट में आने से 8 महीने के गर्भवती महिला की मौ’त, एक साथ मां और गर्भस्थ शिशु की सांसे थमी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के शिवरामा मुसहरी टोल वार्ड 2 में…

2 दिन ago