Bihar

BPSC से चयनित शिक्षक और शिक्षिकाओं के बन रहे जोड़े, नौकरी लगने के बाद घर-गृहस्थी बसा रहे…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में हुई बीपीएससी शिक्षक भर्ती में बड़ी संख्या में यूपी और झारखंड के युवक-युवती चयनित हुए हैं। ये लोग अब यहीं पर अपनी जोड़ी बना रहे हैं। स्थानीयता, सुरक्षा, सामंजस्य भी इसके जरिए पैदा हो रहा है। अंतरराज्यी रिश्ते इनके परिजन को भी भा रहे हैं। बता दें कि बीपीएससी से नियुक्त हुए अधिकांश शिक्षक-शिक्षिकाएं युवा ही हैं। नियुक्ति होने के बाद कुछ महिला शिक्षिकाओं ने अपना जीवनसाथी चुनकर बिहार में ही गृहस्थी बनाने का फैसला कर लिया। स्कूल में पढ़ाते-पढ़ाते कुछ टीचरों ने एक-दूसरे से शादी भी कर ली है।

हाल ही में सूबे में हुई शिक्षक भर्ती में चयनित होकर उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के भी महिला-पुरुष दोनों शिक्षकों का चयन हुआ। चयन के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल सभी का प्रशिक्षण कराया और साथ-साथ स्कूल भी आवंटित कर दिया। स्कूल ज्वॉइन करने के बाद से ही दूसरे राज्यों के कई शिक्षक-शिक्षिका छुट्टी नहीं मिलने के कारण अभी तक अपने घर नहीं जा पाए हैं।

उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी युवती बीपीएससी की परीक्षा देकर गृह विज्ञान की एक शिक्षिका के रूप में 21 नवंबर, 2023 को बिहपुर के सुदूर इलाके स्थित एक स्कूल में ज्वॉइन किया। उसी स्कूल के सोशल साइंस के शिक्षक से उनकी जान-पहचान बढ़ी। दोनों ने एक-दूसरे को परफैक्ट मैच मानते हुए अपने-अपने परिजनों की सहमति ली और शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों एक साथ स्कूल आते-जाते हैं और खुशहाल दांपत्य जीवन का निर्वाह भी कर रहे हैं। जिले में और भी कई ऐसे जोड़े हैं, जो इसी तरह के जीवनसाथी बनने की कतार में हैं। कुछ तो बन भी चुके हैं।

भागलपुर जिले में पीरपैंती प्रखंड के एक मध्य विद्यालय में पदस्थ मुजफ्फरपुर के इतिहास के शिक्षक की मुलाकात काउंसिलिंग के दौरान बांका निवासी गणित की शिक्षिका से हुई थी। डीआरसीसी में ही दोनों के बीच काफी जान-पहचान हो गई। स्कूल अलॉटमेंट के बाद दोनों ने एक साथ ही रहने का फैसला किया। अपने-अपने परिवारों को इसकी जानकारी भी दी। फिर दिसंबर के महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

इसके अलावा खगड़िया जिले के एक साइंस के शिक्षक ने भी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र निवासी एक संगीत की शिक्षिका से शादी की है। हालांकि इन तीनों जोड़ों ने अपने-अपने परिवारों को प्राथमिकता देते हुए पहले उनसे सहमति ली। ये सभी शिक्षक पहले फेज की शिक्षक बहाली में नियुक्त हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

12 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago