Bihar

रणजी ट्रॉफी मैच का आज तीसरा दिन: बिहार को पहली पारी में अब भी 162 रनों की जरूरत, 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 89 रन

आज रणजी ट्रॉफी मैच का तीसरा दिन है। मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार की टीम अपनी पारी जारी रखेगी। बिहार के आकाश राज और कप्तान आशुतोष अमन क्रीज पर हैं। कल मुंबई के खिलाफ खेलने उतरी मेजबान बिहार की टीम पहली पारी में लड़खड़ा गई।

खेल समाप्त होने तक 89 रन पर 6 विकेट खो दिए थे। बिहार को अब भी पहली पारी में 162 रनों की जरूरत है, ताकि वह मुंबई के सामने खड़ा हो सके।

मोइनुल हक स्टेडियम में हो रहे मुंबई बनाम बिहार के बीच कल खराब मौसम के कारण देर से शुरू हुआ था। सुबह 11 बजे के बाद खेल शुरू हुआ और शाम 4 बजने से पहले मैच को रोकना पड़ गया। धुंध के कारण रोशनी की कमी को आधार बनाते हुए बल्लेबाजों ने लाइट अपील की।

खराब रोशनी पर मैच रेफरी ने दोनों अंपायर और कप्तानों से बात की और मैच रुकवा दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय आकाश राज 26 रन और आशुतोष अमन 5 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है।

मुंबई की टीम पहले दिन के 9 विकेट पर 235 रन से आगे खेलते हुए 251 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। बिहार के तेज गेंदबाज वीर प्रताप ने 5 विकेट झटके। मुंबई के 251 रन के जवाब में खेलने उतरी बिहार टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही।

सरमन निग्रोध को 2 के व्यक्तिगत स्कोर पर पहले ही ओवर में
मोहित अवस्थी ने पवार के हाथों कैच आउट करवाकर बिहार
को पहला झटका दिया।

इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे वैभव सूर्यवंशी भी शुरुआत में तो कुछ आक्रामक शॉट खेले मगर चार चौकों की सहायता से 19 रन बनाकर शिवम दुबे के शिकार हुए। सकिबुल गनी कुछ हद तक संघर्ष करते नजर आए, थोड़े थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते गए।

बाबुल 8 रन, गनी 22 रन तो बिपिन सौरभ बिना खाता खोले और सचिन कुमार सिंह 5 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के मोहित अवस्थी ने 4 तो शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए ।

बीसीए की तरफ से ये जानकारी दी गई कि कल के मैच के दौरान बिहार के गेंदबाज वीर प्रताप सिंह ने पांच विकेट लिए । इसके साथ रणजी ट्रॉफी में उनके 103 विकेट पूरे कर लिए।

उन्होंने 39वां मैच खेलते हुए जब विकेटकीपर प्रसाद पवार को आउट किया, तब यह उन्होंने विकेट की सेंचुरी पूरी कर ली थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए 32 मैचों में 82 विकेट लिए थे जबकि 38 मैचों में उनके नाम 98 विकेट थे। अबतक बिहार के लिए वे 21 विकेट ले चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

2 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

5 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

8 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

10 घंटे ago