Bihar

समस्तीपुर में तत्कालीन CM कर्पूरी ठाकुर की धर्मपत्नी बकरी चराती हुई मिलीं… SDO साहब को चाहकर भी नहीं हो पा रहा था यकीन

यह बात उन दिनों की है जब पहली बार कर्पूरी ठाकुर बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। उस समय समस्तीपुर के उस अनुमंडल में जी कृष्णन एसडीओ हुआ करते थे। बाद में वह सहरसा के डीएम भी बने। एक बार वह फील्ड विजिट में अपनी जीप पर निकले हुए थे।

स्थानीय अंचलाधिकारी भी जीप पर सवार थे। अचानक सीओ साहब ने एसडीओ साहब को कहा – सर खेत में वह महिला जो बकरी लिए जा रहीं हैं वह सीएम कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) की पत्नी हैं।

एसडीओ साहब को यकीन तो नहीं ही हुआ साथ में वह गुस्सा गए। सीओ को कहा- अगर तुम्हारी बात गलत हुई तो खैर नहीं। सीओ साहब सहम गए। गाड़ी रोकी गयी और एसडीओ साहब ने खुद उस महिला का परिचय पूछा। बात सही निकली।

खेत में बकरी के साथ घूम रही महिला सीएम कर्पूरी ठाकुर की पत्नी थीं

खेत में बकरी के साथ घूम रही महिला तब के मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पत्नी ही थीं। सहरसा में जब जी कृष्णन डीएम बनकर गये थे तब उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की सादगी का यह किस्सा उन्हें सुनाया था।

इसी तरह का एक किस्सा सांस्कृतिक सजगता को लेकर है। जब वह गांव में पिछड़े व हाशिए पर रहे समाज के लोगों के बीच रहते थे तब वह उन लोगों से सांस्कृतिक सजगता की बात करते थे। कहते थे कि अपने बच्चों का नाम ठीक से रखो। नाम गलत रहने से बच्चों में हीन भावना आती है।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

34 मिनट ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

2 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

13 घंटे ago