राजधानी पटना के मोइनुलहक स्टेडियम में बिहार- मुंबई के बीच रणजी मुकाबला हुआ है। मुंबई टीन के कप्तान अजिंक्य रहाणे को पटना खूब भा रहा है। रहाणे ने कहा कि उनको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। उनको इस बात की निराशा है कि वो इस मैच में खेल नहीं पाए हैं।
रहाणे ने कहा कि बिहार आकर बेहद अच्छा लगा। फ्लाइट से उतरने के बाद से ही मुंबई टीम का भव्य स्वागत किया गया। रहाणे ने कहा की मुंबई के खिलाड़ियों को ऐसा लग ही नहीं कि वे घर से बाहर हैं। बिहार में बिताये 4-5 दिनों के दौरान उनकी हर छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखा गया।
उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगली बार वे जब भी आएंगे तो बिहार म्यूजियम जरूर घूमेंगे। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रहाणे ने कहा कि पटना घूमने में उन्हें खूब मजा आया। और उन्हें लिट्टी चोखा काफी पसंद आया। वहीं मुंबई के तेज गेंदवाज शिवम दुबे ने दर्शकों को ऑटोग्राफ दिया। शिवम दुबे जब फिल्डिंग कर रहे थे तो दर्शकों के काफी करीब आ गए। दर्शक ऑटोग्राफ मांगने लगे। उन्होंने बल्ले पर अपना ऑटोग्राफ दिया। दर्शक मैदान में शिवम दुबे को देख जोर-जोर से शिवम-शिवम चिल्लाने लगते थे।
वहीं अगर मैच की बात करें तो रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में बिहार को हार का सामना करना पड़ा है। बिहार एक पारी और 51 रनों से मुंबई से हार गया। इससे पहले मुंबई ने पहली पारी में बिहार को 100 रनों पर समेट दिया। मुंबई ने बिहार को फॉलोऑन दिया। फॉलोऑन खेलने उतरी बिहार की टीम दूसरी पारी में भी 100 रन पर ऑलआउट हो गई। और मुंबई की टीम पारी और 51 रनों से जीत गई। अपने डेब्यू मैच में मुंबई के तेज गेंदबाज अथर्व अंकोलेकर अपने बिहार की दूसरी पारी में हैट्रिक ली है।
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…