Bihar

अगर आपकी अपनी जमीन है तो यह खबर जरूरी है; क्या है बिहार सरकार की नई पहल, जानें…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में भूमि विवाद एक बड़ी समस्या है। राज्य में होने वाली हत्या की घटनाओं में अधिकांश की वजह जमीन विवाद है। ऐसे में जमीन संबंधी समस्याओं के निदान के लिए नीतीश-तेजस्वी की सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य में जमीन से संबंधित तमाम सुविधाएं जल्द ही एक ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जल्द ही इसे लेकर एक समेकित वेबसाइट तैयार कर रहा है। नए वेबसाइट से एक ओर जमीन वालों की परेशानी कम होगी तो दूसरी ओर किसी की जमीन पर गलत नजर रखने वालों के मनसूबे पर पानी फिर जाएगा। इससे धोखाधड़ी की घटनाओं में भी कमी आएगी।

वर्तमान में जमीन से संबंधित जितनी भी ऑनलाइन सुविधाएं दी जा रही हैं उन्हें हासिल करने के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर जाना पड़ता है। यह परेशानी समेकित वेबसाइट आने के साथ खत्म हो जाएंगी। फिलहाल दाखिल-खारिज, भू-मापी, परिमार्जन, जमीन के नक्शा की डोर स्टेप डिलेवरी सेवा, जमाबंदी पंजी में आधार एवं मोबाइल नंबर जोड़ना, कृषि भूमि को व्यावसायिक भूमि में बदलना जैसी सेवाएं ऑनलाइन दी जाती हैं।

नई वेबसाइट का नए वर्ष के पहले महीने में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इस नई वेबसाइट पर कोई व्यक्ति पहले उस सुविधा पर क्लिक करेंगे, जो उन्हें चाहिए। चाहे वह दाखिल-खारिज हो या भू-मापी या कोई अन्य। इसके बाद संबंधित पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी। जमीन से संबंधित तकरीबन सभी सुविधाओं को ऑनलाइन मुहैया कराने के लिए अलग-अलग पोर्टल मौजूद हैं। सभी को एक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

अगर किसी तरह की विभागीय सुविधा में कोई शुल्क जमा करने का प्रावधान है, तो उसे भी ऑनलाइन जमा करके संबंधित सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पोर्टल पर कोई व्यक्ति एक या एक से अधिक सुविधा के लिए भी एकसाथ आवेदन कर सकते हैं। बस इनका आपस में सामांजस्य सही तरीके से होनी चाहिए। यानी जो पहले पूर्ण होने लायक है, वे पहले मिलेगी, जो बाद में पूर्ण होने लायक है, वह बाद में मिलेगी।

कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा

अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन जरिये ही मुहैया कराने की व्यवस्था की जा रही है। इससे लोगों को सरकारी कार्यालय चक्कर काटने की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस पूरी प्रणाली में फीफो (पहले आओ, पहले पाओ) व्यवस्था लागू की जाएगी, जो व्यक्ति किसी सेवा के लिए पहले आवेदन करेंगे, उन्हें यह पहले मिलेगी। बाद में आवेदन करने वाले बाद में, यानी क्रमवार तरीके से इस वेबसाइट के माध्यम से सेवा मुहैया कराई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

11 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

11 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

12 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

17 घंटे ago