Bihar

UPSC टॉपर शुभम पटना में बाढ़ के SDM बनाए गए, 2021 बैच के 10 IAS को मिली बिहार में पोस्टिंग

बिहार सरकार ने वर्ष 2021 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंगकर दी है. 2021 बैच के यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार को बाढ़ का एसडीओ बनाया गया है. अनिवार्य सेवा प्रशिक्षण फेज दो पूरा होने के बाद सभी आईएएस अधिकारियों की बिहार सरकार की ओर से पोस्टिंग हुई है. सभी 10 आईएएस अधिकारियों को एसडीओ बनाया गया है.

टॉपर शुभम बने बाढ़ के एसडीओ :

2021 के टॉपर शुभम कुमार को बाढ़ अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है. प्रवीण कुमार को नालंदा के हिलसा की जिम्मेदारी एसडीओ के तौर पर मिली है. अनिल बसाक रोहतास के बिक्रमगंज एसडीओ बने हैं. निशा को पूर्वी चंपारण के सिकरहना का एसडीओ बनाया गया है. शैलजा पांडे की फारबिसगंज के एसडीओ के तौर पर पोस्टिंग की गई है. वहीं शिवाजी दीक्षित की रक्सौल के एसडीओ के रूप में तैनाती की गई है.

पोस्टिंग से संबंधित अधिसूचना जारी :

इधर, अपूर्वा त्रिपाठी को वैशाली के महुआ का एसडीओ बनाया गया है. सूर्य प्रताप सिंह को सासाराम के डेहरी ऑन सोन के एसडीओ के तौर पर पदस्थापित किया गया है. सारा अशरफ को गया के शेरघाटी का एसडीओ बनाकर भेजा गया है. वहीं आकाश चौधरी को समस्तीपुर के रोसरा के एसडीओ के रूप में पोस्टिंग की गई है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी 10 आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग से संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

बता दें कि बाढ़ में एसडीओ के रूप में योगदान देने वाले शुभम 2021 बैच के आईएएस टॉपर थे. वह बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं. जब शुभम ने आईएएस की परीक्षा में टॉपर बने थे तो उस वक्त सीएम नीतीश कुमार ने भी उनकी काफी प्रशंसा की थी और शुभकामनाएं दी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

29 मिनट ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

1 घंटा ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

3 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

10 घंटे ago