Bihar

किसकी लापरवाही : हथकड़ी पहनकर थाने के थर्ड फ्लोर से कूदा साईकिल चोरी का आरोपी युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

साइकिल चोरी के जिस आरोपित को आम लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। यह वाक्या राजधानी पटना के राजीवनगर थाने में गुरुवार की शाम चार बजकर 56 मिनट पर हुआ। युवक का नाम शानू प्रताप है, जो रनियातालाब थाना इलाके के राजीपुर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार भागने के क्रम में आरोपित थाने के तीसरे तल्ले से कूद गया। उसके हाथ में हथकड़ी लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये पीएमसीएच भेज दिया है।

राजीवनगर थाना इलाके के रामनगरी मोड़ के समीप साइकिल चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा था। वहां उसके साथ मारपीट हुई थी। बाद में स्थानीय लोगों ने शानू को राजीवनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। चंदन कुमार के बयान पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे लेकर चिकित्सकीय जांच के लिये अस्पताल ले गई। फिर आरोपित को थाने लाया गया। उस वक्त वह अधिक नशे में था इस कारण उसे सरिस्ता में ही बैठा दिया गया। इस बीच 3 बजकर 45 मिनट पर आरोपित के सरिस्ता से भागने की खबर थानेदार को मिली। इसके बाद शानू की खोजबीन शुरू की गई तो वह थाना भवन से सटे टंकी के पास गिरा मिला। पुलिस टीम आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान शानू ने दम तोड़ दिया।

गिरफ्तारी के बाद मां भी पहुंची थी थाने 

वहीं शानू की मां ने बताया कि जब वे थाने गई थीं तो वह ठीक था। शानू के भाई भानू प्रताप और उसकी मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। दोनों का कहना है कि पुलिस ने शानू के साथ मारपीट की थी। शानू के मां ने बताया कि पहले वह नशे का आदि था। उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा गया था। फिलहाल वह सगुना मोड़ स्थित एक अस्पताल में नौकरी कर रहा था। वह पूर्व में पालीगंज से चोरी के मामले में जेल जा चुका था।

थाने से भागने के दौरान साइकिल चोरी का आरोपित युवक तीसरे तल्ले से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद है। डीएसपी विधि-व्यवस्था इसकी जांच कर रहे हैं।
– राजीव मिश्रा, एसएसपी, पटना

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

21 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

2 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago