Bihar

BPSC पास टीचरों को केके पाठक का एक और तोहफा, अब स्कूल के निकट में ही मिलेगा 3 BHK तक का आवास

बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की ओर से बीपीएससी पास नवनियुक्त शिक्षकों को एक और तोहफा देने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को स्कूल के निकट ही तीन कमरे का आवास उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है।

शिक्षकों की इच्छा के अनुसार आवास का निर्माण

नवनियुक्त बीपीएससी शिक्षकों को मकान उपलब्ध कराने को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सभी शिक्षकों को पत्र भेजा गया है। आवास के लिए नवनियुक्त शिक्षकों को पहले आवेदन पत्र के जरिए अपनी इच्छा बतानी होगी। उन्हें तीन कमरों तक का आवास मिल सकता है। शिक्षक चाहें तो दो या एक कमरे का भी घर ले सकते हैं। शिक्षक अपने आवेदन पत्र में जिस तरह की जानकारी देंगे, उसी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से उनके लिए आवास का निर्माण कराया जाएगा।

आवास भत्ता की जगह अब मिलेगा मकान

शिक्षा विभाग की ओर से अब तक शिक्षकों को आवास भत्ता दिया जाता है। लेकिन आवास भत्ता लेने के बावजूद कई शिक्षक स्कूल से काफी दूर रहते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अब शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल के तीन किलोमीटर के दायरे में आवास देने की तैयारी की जा रही है। इससे शिक्षक स्कूल के पास रहेंगे और समय पर पहुंचेंगे।

आवास को लेकर शिक्षकों के पास 3 विकल्प

शिक्षा विभाग की ओर से आवास को लेकर शिक्षकों को तीन विकल्प उपलब्ध कराए गए है। पहले विकल्प में एक, दो और तीन कमरे का आवास शामिल है। वहीं शिक्षक चाहे तो अपना मकान दूसरे शिक्षक के साथ भी साझा कर सकते हैं। वहीं शिक्षकों के पास एक विकल्प भी है कि वे शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए मकान में रहना चाहते हैं या नहीं।

मकान देने की प्रक्रिया शुरू

पटना के डीईओ अमित कुमार ने बताया कि मकान देने की प्रक्रिया शुरू है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों से जानकारी मांगी गई है। सभी को आवेदन देना होेगा। इसके बाद विभाग की ओर से जगह चिह्नित कर मकान बनवाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

15 मिनट ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

10 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

20 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

20 घंटे ago