समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर [रामरूप राय] : ठंड के मौसम की शुरुआत होते ही डकैतों का तांडव शुरू हो गया है। एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए गल्ला व्यवसायी के घर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। मामला मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदीपुर गांव की है, जहां बीती रात लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच 6 की संख्या में हथियारबंद डकैतों ने व्यवसायी के घर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया है।
हथियारबंद बदमाश घर के पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए और घर के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी का बताना है कि छह की संख्या में डकैत घर में दाखिल हुए और हथियार के बल पर सभी सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण, नगद और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी के द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। डकैती की घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…