Bihar

बीपीएससी से नियुक्त शिक्षिकाओं को स्कूटी चलाना सिखाएगा शिक्षा विभाग, केके पाठक का आदेश

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा से नियुक्त महिला टीचरों को शिक्षा विभाग द्वारा स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने एससीईआरटी और सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से कहा है कि जल्द ही स्कूटी चलाने की ट्रेनिंग के लिए टेंडर निकाले जाएं और डायट में प्रशिक्षण ले रहीं शिक्षिकाओं को दोपहिया वाहन का प्रशिक्षण दिया जाए।

एसीएस केके पाठक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बीपीएससी से चयनित कई शिक्षिकाओं ने ट्रेनिंग के दौरान कहा है कि उन्हें स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाए। ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समय पर स्कूल पहुंच सकें। 4 दिसंबर से ट्रेनिंग का नया बैच शुरू हो रहा है। उसमें शिक्षिकाओं को दो पहिया वाहन या स्कूटी के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाए।

केके पाठक ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान रोजाना पीटी कक्षा के बाद आधा घंटा स्कूटी सिखाई जा सकती है। इसका समय सुबह 6.30 से 8.30 के बीच रखा जाएगा। एसीएस ने जिला परिवहन अधिकारियों से मोटर प्रशिक्षण देने वाले संस्थानों की सूची लेकर स्थानीय बाजार की दर से तुरंत टेंडर निकालने का निर्देश दिया है।

इससे पहले केके पाठक ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को गांव में स्कूल से 15 किलोमीटर के दायरे में रहने की बात कही थी। सरकार शिक्षकों को आवास मुहैया कराने की नीति भी लेकर आ रही है। इस पर काम चल रहा है। शिक्षकों को स्कूल के पास ही घर मुहैया कराया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

15 मिनट ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

32 मिनट ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

10 घंटे ago