Bihar

शिक्षक अभ्यर्थियों को केके पाठक ने दी खुशखबरी, कहा- हर साल अगस्त में निकलेंगी 40-50 हजार वैकेंसी

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शुक्रवार शाम मोतिहारी के डायट सभागार में कहा कि हर वर्ष अगस्त में 40 से 50 हजार शिक्षकों की बहाली होगी। शिक्षकों की ट्रेनिंग ले रहे बच्चों से उन्होंने कहा कि आपसभी अच्छे से ट्रेनिंग लें और छात्रों को पढ़ाने का अभ्यास करें। इससे पहले पश्चिमी चंपारण में उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक शनिवार को स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग होगी। शुक्रवार को सचिव केके पाठक ने विपिन इंटर स्कूल के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने छात्रों से कहा कि पांच बजे तक रुककर विशेष कक्षा में पढ़ाई कर मैट्रिक-इंटर परीक्षा की तैयारी करें। दक्ष कक्षा से छात्रों को फायदा होगा।

इससे पूर्व उन्होंने डीएम दिनेश कुमार राय, डीडीसी अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। गुरुवार देर रात बेतिया पहुंचे केके पाठक सर्किट हाउस में रुके। यहां से शुक्रवार को 10.25 बजे डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के सामने स्थित विपिन इंटर स्कूल में में पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया। पूछा कि कितने बजे तक स्कूल में पढ़ाई होती है। आपलोग कितने बजे तक स्कूल में रहते हैं। एचएम से पूछा कि शिक्षक छह घंटी क्लास लेते हैं या नहीं। एचएम ने छह क्लास लेने की हामी भरी। तब पूछा कितने छात्र नामांकित हैं और कितनी उपस्थिति है। इस पर एचएम ने कहा कि 1200 नामांकन है और 78 बच्चे उपस्थित हैं।

उनके बेतिया दौरे को लेकर शिक्षा महकमे से लेकर जिलेभर के स्कूलों में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने कंप्यूटर व प्रैक्टिकल लैब, साइकिल स्टैंड के साथ कक्षाओं का भी जायजा लिया।

यहां से वे कुमारबाग स्थित डायट पहुंचे, जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से बात की। खाने के मेनू और स्टॉल को देखा। घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर चेतावनी दी। कहा, यहां कॉमर्शियल सिलेंडर ही इस्तेमाल करें। उन्होंने लौरिया और योगापट्टी के स्कूलों का भी जायजा लिया। मौके पर बेतिया सदर एसडीएम डॉ. विनोद कुमार, डीईओ रजनीकांत प्रवीण आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

5 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago