Bihar

बिहार के भागलपुर में BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा देने जा रही युवती की मौत, सड़क हादसे में गई जान

बिहार में भागलपुर जिला के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ मोड़ के पास मोटरसाइकिल व पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गई. इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार नीलम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में उसका भाई प्रभात कुमार को हल्की चोटें आईं हैं. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

बीपीएससी भर्ती परीक्षा देने जा रही थी नीलम:

मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के गंगनिया निवासी रमाकांत मंडल की 41 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी अपने भाई के साथ बस पकड़ने निकली थी. पूर्णिया जिले में उसका सेंटर दिया गया था, जिसको लेकर भाई उसे छोड़ने जा रहा था, तभी हादसा हो गया.

स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी सूचना:

इधर घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को दी जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों ने बताया कि घटना के बाद पीकअप चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. घटना से इलाके में मातम पसर गया.

पुलिस ने पिकअप वैन किया जब्त:

सुलतानगंज थाना अध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार ने बताया कि पिकअप वैन और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर में युवती की मौत की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं पिकअप वैन को जब्त कर चालक की तलाशी के लिए छापेमारी कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

26 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago