पिछले कई दिनों से जारी कयास और अटकलें सच साबित हुईं। ललन सिंह को सम्मानजनक विदाई देकर नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड की कमान फिर से अपने हाथों में थाम लिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने इस्तीफे की पेशकश की और नीतीश कुमार को अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह किया। कार्यकारिणी ने इस पर अपनी मुहर लगा दी और नीतीश कुमार संवैधानिक तौर पर भी पार्टी के सर्वे सर्वा बन गए। इस पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इससे इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी और बीजेपी को सत्ता से बाहर करने में आसानी होगी।
नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने दिल्ली में जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात की उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके लिए ललन सिं प्रस्ताव रखा जिसका हाथ उठाकर सभी सदस्यों ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया अलायंस को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
एनडीए के एक उम्मीदवार के खिलाफ एक उम्मीदवार देने की बात हो रही है। जब हमारा गठबंधन मजबूत होगा तभी तो भारत भाजपा से मुक्त होगा। इंडिया गठबंधन को बढ़ाने में नीतीश कुमार की भूमिका सबसे बड़ी है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता क्योंकि काफी मेहनत करके उन्होंने मोदी विरोधी सभी दलों को एकजुट किया। वे गठबंधन को और भी मजबूत करना चाहते हैं। उनका एक ही मिशन है कि हर हालत में देश को भाजपा से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ललन सिंह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। वे पार्टी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसलिए उन्होंने स्वयं पद छोड़ दिया है।
बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने से नीतीश कुमार अब पार्टी के सभी निर्णय खुद ले सकेंगे। हालांकि नीतीश कुमार के बार में पार्टी के सभी नेता यह कहते हैं कि वही सर्वेसर्वा हैं। ललन सिंह पहले भी कह चुके हैं कि नीतीश कुमार ही पार्टी के मालिक हैं। हालांकि किसी भी निर्णय को अंतिम रूप देने के लिए प्रक्रिया अपना पड़ता था। अब वह इसके लिए स्वयं सक्षम हो गए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आ जाने से इंडिया गठबंधन में भी उनका वजन बढ़ जाएगा। पार्टी की कार्यकारिणी से मुहर लग जाने के बाद राष्ट्रीय परिषद से पास कराने की औपरचारिकता बची है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि इसका औपचारिक ऐलान राष्ट्रीय परिषद के बाद किया जाएगा। नीतीश कुमार के अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इससे पहले 2016 में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…