Bihar

शराबबंदी वाले बिहार में शिक्षकों ने स्कूल को बना दिया बार, मास्टर जी छलका रहे थे जाम, मुर्गे का भी था इंतजाम, पहुंचे अफसर तो…

बिहार में शराबबंदी है. यहां शराब पीना पिलाना कानूनन जुर्म है. इसके बाद भी बिहार में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है. आए दिन बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद हो रही है. अब तो स्कूल में बैठकर हेडमास्टर शिक्षक जाम से जाम टकरा रहे हैं. बिहार के बांका में एक स्कूल को वहां के हेडमास्टर और शिक्षक ने मयखाना बना दिया.

शिक्षा के पवित्र मंदिर में हेडमास्टर और शिक्षक तीन और लोगों के साथ बैठकर शराब पी रहे थे चखने के लिए मुर्गे का भी इंतजाम था. इसकी सूचना किसी ने उत्पाद विभाग की टीम को दे दी तब मौके पर पहुंची टीम ने हेडमास्टर और शिक्षक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से डेढ़ लीटर देशी शराब भी बरामद किया है. ये सभी स्कूल में मिड डे मील बनने वाले किचन में बैठकर शराब पी रहे थे.

हैरान करने वाला ये मामला बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय चिलकावर है. यहां हेडमास्टर, शिक्षक, एमडीएम वेंडर और पलंबर के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. गिरफ्तार लोगों की पहचान राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय चिलकावर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमरेश कुमार, जगन्नाथपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जो रजौन थाना क्षेत्र के ही कठौन गांव के रहने वाले बजरंगी दास, एमडीएम वेंडर धनंजय कुमार, पलंबर मिस्त्री प्रदीप कुमार और कुमार गौरव केरूप में हुई है. इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि बांका के उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने की है.

देशी दारू के साथ मुर्गे का भी था इंतजाम

मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की स्कूल में हेडमास्टर शिक्षक और कुछ लोग मीट और शराब पार्टी कर रहे हैं. इसके बाद उत्पाद सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में बुनियादी मध्य विद्यालय चिलकावर में टीम ने छापेमारी की तो पांच लोग किचन में बैठकर शराब पी रहे थे. इनके पास से डेढ़ लीटर महुआ देशी शराब की बरामदगी हुई है. पांचों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

10 मिनट ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

12 मिनट ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

1 घंटा ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

7 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

8 घंटे ago