बिहार: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सीनेट बैठक का विरोध, पुलिस ने छात्रों पर दौड़ा-दौड़ा कर बरसाईं लाठियां
आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को सीनेट की बैठक के दौरान बाहर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी छात्रों ने जमकर हंगामा किया और बैठक का विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। और दौड़ा-दौड़ाकर छात्रों को पुलिस ने पीटा।
आपको बता दें सीनेट बैठक में बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर भी शामिल होने पहुंचे हैं। कई छात्र संगठन इस बैठक का विरोध कर रहे हैं। छात्र संगठनों के कुछ नेता विवि के अंदर घुसना चाहते थे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लाठी चार्ज में कुछ छात्रों को गंभीर चोट भी आई है। लाठीचार्ज के बाद छात्र भागने लगे और अफरातफरी की स्थिति उत्पन्नं हो गई।

वहीं, विरोध कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता का कहना है कि विवि प्रशासन की तरफ से छात्रों की आवाज दबाई जा रही है। लेकिन विरोध के आगे विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ेगा। छात्रों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

देखें वीडियो:
VIDEO | Police resort to lathicharge ABVP workers, who were staging a protest over several demands during senate meeting of Veer Kunwar Singh University in Ara, #Bihar. pic.twitter.com/53hf24DQEU
— Press Trust of India (@PTI_News) December 23, 2023






