Bihar

बिहार: बमबाजी और फायरिंग से पटना यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंप, दो छात्र गुटों में झड़प, भारी पुलिस फोर्स तैनात

पटना कॉलेज के हॉस्टल कैंपस में दो गुटों के बीच बमबाजी हुई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बमबाजी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां से पुलिस ने एक जिंदा बम बरामद किया है।

छात्रों का कहना है कि उस समय क्लास चल रहा था। तभी अचानक बमबाजी और गोलीबारी होने लगी। अचानक हुए इस घटना से कैंपस में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस कैंपस में कैंप कर रही है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों और छात्रों का कहना है कि कॉलेज कैंपस में अचानक बमबाजी और फायरिंग होने लगी। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया जिसे आननफानन में पीएमसीएच पहुंचाया गया। फिलहाल घायल छात्र ख़तरा से बाहर है। हॉस्टल के प्रबंधक के द्वारा सूचना देने पर पीरबहोर थाना समेत आसपास के तीन थानों की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचते ही घटना को अंजाम देने वाले छात्र वहां से फरार हो गये।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से बम के कई सामग्री और कुछ खोखे भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

7 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

8 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

12 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago