Bihar

बिहार: बॉयफ्रेंड के लिए पति को छोड़ा, अब प्रेमी ने कर दिया बुरा हाल; 8 माह की प्रेग्नेंट युवती लगा रही थाने के चक्कर

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपने पति को धोखा देकर अपनी प्रेमी से शादी कर ली। शुरू में तो सब ठीक रहा लेकिन अब जिस प्रेमी संग युवती ने शादी रचाई उस पर ही मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका प्रेमी अब उसके साथ मारपीट करता है और अपने साथ नहीं रखना चाहता है।

घटना सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने बताया कि अपने पहले पति को छोड़कर माता-पिता की मर्जी से 17 अप्रैल 2023 को अपने आशिक गुड्डू कुमार से कोर्ट में शादी कर ली थी। हालांकि, अब स्थितियां बदल गई हैं और प्रेमी बना पति ही उसके संग मारपीट कर रहा।

क्या है पूरा मामला जानिए

पीड़ित महिला का नाम आंचल कुमारी है। घटना सिवाईपट्टी थाना इलाके के शीतलपट्टी गांव की है। पीड़िता ने बताया कि उसने पहले पति को छोड़कर अपने मां-पिता की मर्जी से शादी रचाई। हालांकि, शादी के कुछ दिनों बाद ही गुड्डू और उसके परिजन इसे प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नही जब आंचल 8 महीने की गर्भवती हो गई तो उसके बाद और प्रताड़ना बढ़ गई। जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता आंचल ने अपने पति गुड्डू कुमार, ससुर पुलिस राय, सास गणौरी देवी समेत 5 लोगों के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। उनके खिलाफ गाली-गलौच, मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत किया है। आंचल के आवेदन पर महिला थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दिया है। इधर पीड़िता का कहना है कि अब उसे थाने से न्याय की अपेक्षा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

16 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

17 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago