नीतीश कुमार का जनता दरबार टला, मांझी बोले- सीएम का हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाए; 10 दिन से बीमार या उनके खिलाफ कोई साजिश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराबहोने के बाद उनके सभी कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से रद्द हैं. सोमवार को मंत्रिमंडल विभाग की ओर से जनता दरबार को लेकर लेटर जारी किया गया था और संबंधित सभी विभागों को जनता दरबार की तैयारी करने का निर्देश भी दे दिया गया था लेकिन आखिरी मौके पर इस रद्द कर दिया गया. अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक के लिए जनता दरबार को स्थगित करने का आदेश जारी किया गया है. सीएम 3 दिसंबर को प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जयंती समारोह में भी शामिल नहीं हुए थे.
वही पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए जिससे पता चले कि उनकी स्थिती कैसी है?

पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब है।
उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है?
नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए जिससे पता चले कि उनकी स्थिती कैसी है?— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) December 4, 2023

बता दें कि बीते कुछ दिनों से नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने की बात कही जा रही है। हाल ही में यह भी खबर आई थी कि वह सर्दी और खांसी से परेशान हैं। पहले यह अफवाह थी कि सीएम नीतीश कुमार राजगीर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे, लेकिन बाद में तबीयत का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।






