Bihar

बिहार: व‍िदाई के वक्त ही नशेड़ी दूल्‍हे ने कार में कर दी ‘गंदी हरकत’, नई दुल्हन ने साथ जाने से किया इंकार, मुंह लटकाकर लौटे बराती

बिहार के सारण जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, यहां दूल्हे ने विदाई के वक्त ऐसी हरकत कर दी, जिससे नाराज होकर दुल्हन ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया. इसके बाद दूल्हे को खाली हाथ घर लौटकर आना पड़ा. इस तरह दूल्हे का वैवाहिक जीवन शुरू नहीं हो सका.

मामला सारण जिले के गरखा स्थित मोती राजपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि गरखा के मोतीराजपुर में शादी समारोह में सारी रस्म पूरी होने के बाद विदाई के दौरान दूल्हे ने कुछ असहज कर देने वाली हरकत कर दी. दूल्हे की इस हरकत से नाराज होकर दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया. काफी समझने के बाद भी दुल्हन नशेड़ी दूल्हे के साथ जाने को तैयार नहीं हुई.

पूरी हो गई थी शादी की सारी रस्म

बताया गया कि बारात सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र से गरखाथाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव आई थी. शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था. वधू पक्ष ने धूमधाम से बार पक्ष का स्वागत किया. इसके बाद जयमाला हुई. सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था. इसी बीच जबसिंदूरदान का समय आया, तबतक दूल्हे पर नशा पूरा चढ़ गया था. दूल्हा नशे में लड़खड़ाने लगा. यह देखकर दुल्हन को शक हुआ और वह थोड़ी दूर बैठ गई. किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने दूल्हे को काबू में किया. शादी के बाद विदाई का वक्त हुआ तो दुल्हन की विदाई की रस्म भी पूरी हो गई.

दुल्हन ने ससुराल जाने से कर दिया इंकार

लड़की पक्ष के अनुसार विदाई के बाद गांव से थोड़ी दूर दुल्हन की गाड़ी गई थी कि दूल्हे ने नशे की हालत में आपत्तिजनक हरकत शुरू कर दी. इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया. इसके बाद वहां हंगामा मच गया. लड़की वालों ने लड़के और उसके भाई को बंधक बना लिया. पंचायत भी हुई, लेकिन लड़की नहीं मानी और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई. बताया गया कि लड़का पक्ष के लोग सुलह करने के लिए प्रयासरत हैं. फिलहाल कोई खुली जुबान में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. दूल्हे के एक पड़ोसी ने बताया कि शादी के वक्त लड़का नशे में जरूर था, लेकिन लड़की के द्वारा लगाया गया आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप बेबुनियाद है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

5 मिनट ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

5 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

7 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

9 घंटे ago