Bihar

अगले 20 साल में ना धन बचेगा ना धर्म; अब मदरसे को लेकर आगबबूला हुए गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में अवैध मदरसों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। गिरिराज ने शुक्रवार को कहा कि बिहार में अवैध रूप से मस्जिद और मदरसे संचालित हो रहे हैं। खासकर सीमांचल के इलाकों में पीएफआई अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इससे देश को खतरा है। नीतीश सरकार अवैध मदरसों पर तुरंत रोक लगाए। नहीं तो अगले 20 साल में बिहार के लोगों का ना धर्म बचेगा और ना ही धन।

केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बयान जारी कर मदरसों पर रोक लगाने की मांग की। गिरिराज ने कहा कि बिहार बांग्लादेश और नेपाल की सीमा से सटा इलाका है। बॉर्डर पर सुरक्षा बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए खतरा पैदा हो रहा है। सीमाई इलाकों में पीएफआई सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि बिहार में मुसलमानों की आबादी 18 फीसदी है। यहां मौजूद अवैध मदरसे तुरंत बंद होने चाहिए। अवैध मदरसों को बंद करके वैध मदरसों में विज्ञान की पढ़ाई शुरू की जाए। गिरिराज ने आरोप लगाए कि वोट के लालच में नीतीश कुमार बिहार और देश के खतरे पर भी विचार करें। अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले 20 सालों में धर्म और धन भी खतरे में पड़ जाएगा। इसके दोषी नीतीश और लालू यादव होंगे। मुख्यमंत्री को तुष्टीकरण की निद्रा से उठना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

18 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

19 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

20 घंटे ago