Bihar

बिहार के कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास की छुट्टी, मोहन प्रकाश को मिली जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बिहार समेत अन्य राज्यों में अपने प्रभारी बदल दिए हैं। कांग्रेस के मोजूदा बिहार प्रभारी भक्त चरण दास की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह मोहन प्रकाश को यह जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। मोहन प्रकाश ने राजस्थान में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी अहम जिम्मेदारी निभाई थी। वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा हाल ही में बनाई गई पांच सदस्यीय गठबंधन समिति के सदस्य हैं।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी कई राज्यों के प्रभारी बदले हैं। बिहार के अलावा पड़ोसी राज्य यूपी और झारखंड में भी नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा की जगह अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, झारखंड में जीए मिर को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में सचिन पायलट को कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है।

बिहार में भक्त चरण दास की जगह मोहन प्रकाश को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने को कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। मोहन प्रकाश, राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक हैं। वे राजस्थान के रहने वाले हैं और छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं। संगठन में वे महासचिव, प्रवक्ता से लेकर कई पद संभाल चुके हैं। अब बिहार में उन्हें कांग्रेस की नैया पार लगाने के लिए भेजा गया है। वे आलाकमान और प्रदेश संगठन के बीच सेतु का काम करेंगे।

बता दें कि भक्त चरण दास लंबे समय तक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रहे। पार्टी ने उनकी अब छुट्टी कर दी है। भक्त चरण दास का नाम चर्चा में तब आया था, जब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें भकचोन्हर कह दिया था। उन्हें प्रदेश संगठन के अंदर कई बार विरोध भी झेलना पड़ा। कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने भक्त चरण दास पर जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव करने के आरोप लगाए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

4 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

5 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

5 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

5 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

11 घंटे ago