Bihar

मांझी की बातों से BJP का किनारा ! सम्राट चौधरी ने कहा … बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, हम नहीं मानते उनकी बात…

चुनाव से पहले बिहार में शराबबंदी का मुद्दा फिर से गर्मा गया है। शराबबंदी को हटाने के मुद्दे पर एनडीए में एकराय नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जहां के शराबबंदी खत्म करने का वादा किया है। मगर बीजेपी ने इसे नकार दिया है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि वह शराबबंदी के समर्थन में हैं। शराब से बैन हटाने के पक्ष में उनकी पार्टी नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह शराबबंदी के पक्ष में है। सम्राट ने जीतनराम मांझी के उस बयान को नकार दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी तो शराब से प्रतिबंध हटा दिया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी शराबबंदी का समर्थन करती है। अगर उनकी सरकार आई तो शराबबंदी लागू रहेगी।

बता दें कि जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा बीजेपी नीत एनडीए में शामिल है। इससे पहले मांझी महागठबंधन में थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहते हुए भी वे शराबबंदी पर लगातार सवाल उठाते रहे। अब वे महागठबंधन से अलग हो गए हैं तो खुलकर शराबबंदी का विरोध कर रहे हैं।

जीतनराम मांझी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल है। उनकी सरकार आई तो इस कानून को वापस लिया जाएगा। शराबबंदी से गरीब एवं पिछड़े लोगों को परेशानी हो रही है। सिर्फ दलित और गरीब लोग शराब केस में जेल में बंद हैं। रोजाना 400-500 रुपये कमाने वाला शख्स दो से तीन हजार रुपये का जुर्माना कैसे भरेगा, इसलिए वह जेल चला जाता है। जबकि पैसे वाले लोग जुर्माना भरकर शराब केस में छूट जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

2 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

9 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

10 घंटे ago