Bihar

मनीष कश्यप के साथ जेल में क्या हुआ? राजनीति में आने और चुनाव लड़ने का क्या है प्लान? इंटरव्यू में बताया

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा होकर बाहर आ चुके हैं। 21 दिसंबर (शनिवार) को बेऊर जेल से जब मनीष कश्यप की रिहाई हुई तो उनके समर्थकों में गजब को जोश देखने को मिला। वहीं मनीष कश्यप ने भी मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि वो किसी से नहीं डरते हैं। पिछले नौ माह से मनीष कश्यप अलग-अलग मामलों में बिहार और तमिलनाडु के जेल में बंद रहे।

मनीष कश्यप ने एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत के दौरान कई बातें शेयर की। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु की जेल में रहने के दौरान काला पानी की सजा से भी ज्यादा कड़ी सजा दी गई। वहीं राजनीति में आने को लेकर चल रही खबरों को मनीष कश्यप में एक सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। मनीष कश्यप की बातों पर गौर करें तो उनका झुकाव बीजेपी की ओर दिखता है। उन्होंने कहा कि हम सनातन धर्म में पैदा हुए हैं और सनातन और हिंदू की बात हम शुरू के दौर से ही करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। मनीष कश्यप ने यह भी कहा कि जो सनातन को डेंगू और मलेरिया बताते हैं, उनका हमेशा विरोध करते थे और उसी का नतीजा हुआ है कि हमें जेल में डाल दिया गया।

मनीष कश्यप में इस दौरान बिना नाम लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने बताया कि मैं हमेशा गरीब मजदूर और शोषित लोगों की खबरें चलाता हूं। मजदूर की बात थी इसलिए मैंने खबर चलाई। यूट्यूबर ने बताया कि 2 मार्च को बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा था, उससे पहले एक मार्च को बिहार के युवराज तमिलनाडु में केक काटने गए थे। मनीष कश्यप ने आरोप लगाया कि इस दौरान हम पर यह सब कहानी रची गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

29 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

50 मिनट ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

1 घंटा ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

11 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

12 घंटे ago