Bihar

मनीष कश्यप आज होंगे रिहा! 9 महीने बाद जेल से आएंगे बाहर, जानिए कोर्ट ने क्या दिया आदेश..

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना हाइकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर बंधपत्र दाखिल करने के बाद आर्थिक अपराध की पटना स्थित एक विशेष अदालत ने यूट्यूब पत्रकार मनीष कश्यप को जेल से रिहा करने का आदेश जारी कर दिया। शनिवार को मनीष कश्यप जेल से रिहा होंगे। मनीष कश्यप को तमिलनाडु में बिहारियों से हिंसा के फर्जी वीडियो मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इसी साल 18 मार्च को मनीष कश्यप ने बेतिया के जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद मनीष कश्यप से इओयू ने पूछताछ की थी। वहीं तमिलनाडु में भी मनीष कश्यप पर मामले दर्ज थे। तमिलनाडु की पुलिस मनीष कश्यप को लेकर गयी थी। लंबे समय तक मनीष कश्यप तमिलनाडु के ही जेल में बंद रहे। बाद में उसे बिहार लाया गया और अदालत ने बेऊर जेल में ही रखने का आदेश दिया था। मनीष कश्यप अब बेऊर जेल से बाहर आएंगे।

अदालत से मिली बड़ी राहत, रिहा करने का आदेश जारी..

आर्थिक अपराध की विशेष न्यायाधीश सारिका बहालिया ने यह आदेश न्यायिक अभिरक्षा में रहते हुए हथकड़ी पहन कर संवाददाताओं को बयान देने के मामले में जारी किया, जबकि कथित रूप से तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ हिंसा के फर्जी वीडियो जारी करने के तीन अन्य मामलों में मनीष कश्यप के खिलाफ जारी पेशी वारंट को उनके अनुरोध पर वापस ले लिया। बाकी तीन मामलों में उन्हें पूर्व में ही जमानत हो चुकी थी। गौरतलब है कि पत्रकार मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारि कुमार तिवारी लंबे समय से जेल में बंद थे।

मनीष कश्यप के ऊपर NSA लगा तो बढ़ी थी मुश्किलें..

पटना पुलिस की विशेष आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ तमिलनाडु में कथित रूप से बिहारी मजदूरों के खिलाफ जारी हिंसा का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया था। बता दें कि तमिलनाडु में प्रवासी बिहारियों के साथ कथित हिंसा मामले में फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप मनीष कश्यप पर लगा था।

मनीष कश्यप ने बेतिया में तब सरेंडर किया था जब पश्चिमी चंपारण के मंझौलिया स्थित उनके पैतृक आवास पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गयी थी। यह कुर्की सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट और रंगदारी के दो साल पुराने मामले में की गयी थी। वहीं मनीष कश्यप ने सरेंडर किया तो इओयू ने उनसे पूछताछ की थी। रिमांड पर लेकर मनीष कश्यप से लंबी पूछताछ की गयी थी। वहीं मनीष कश्यप को बड़ा झटका तब लगा जब तमिलनाडु पुलिस ने उसके ऊपर एनएसए का मुकदमा चला दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

7 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

8 घंटे ago