Bihar

महिला प्रेग्नेंट हुई तो 13 लाख नहीं तो 5 लाख; बिहार में साइबर ठगों की नई ट्रिक से पुलिस भी हैरान

साइबर अपराधी आए दिन ठगी के नए-नए तरीके ईजाद करते रहते हैं. अपराधियों द्वारा अब महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के नाम पर रुपये की ठगी की जा रही है. ऐसी ही करतूत में जुटे आठ साइबर अपराधियों को नवादा पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. यह अपराधी ऑल इंडिया प्रिंग्नेट जॉब अर्थात बेबी बर्थ सर्विस के नाम पर भोले-भाले लोगों से मोबाइल पर संपर्क कर ठगी किया करते थे. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी गिरफ्तार अपराधी एक ही गांव के बताये जाते हैं. मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी साइबर सेल डीएसपी आनंद कल्याण ने इस घटना के बारे में जानकारी दी.

प्रेग्नेंट हो जाने पर 13 लाख रुपये देने का झांसा

डीएसपी ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले ठगों ने ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब अर्थात बेबी बर्थ सर्विस के नाम पर लोगों को ठगने का नया तरीका इजाद कर रखा था. इसके तहत साइबर अपराधी मोबाइल पर वैसी महिलाओं से संपर्क साधते थे, जिन्हें बच्चा नहीं होता था. अपराधियों द्वारा महिला को प्रेग्नेंट करने के लिए अच्छी से अच्छी नई तकनीक से इलाज की व्यवस्था करने व प्रेग्नेंट हो जाने पर 13 लाख रुपये देने का झांसा देते थे. वहीं, किसी कारणवश बच्चा नहीं होने के बाद भी पांच लाख रुपये देने की पेशकश की जाती थी.

रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर पैसों की ठगी

डीएसपी ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले अपराधी महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपये की उगाही किया करते थे. रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर पांच हजार से लेकर 20 हजार रुपये की वसूली की जाती थी. इसके बाद भी जब तक इस नाम पर वसूली होती थी, अपराधी वसूली करता रहता था.

जानकारी मिलने पर पुलिस ने साइबर पुलिस टीम का गठन कर मुफस्सिल थानांतर्गत गुरमा ग्राम स्थित एक बोरिंग पंप के पास एक कमरे में छापेमारी कर आठ साइबर अपराधियों को धर दबोचा. पकड़े गये साइबर अपराधियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरमा ग्राम निवासी शत्रुद्धन कुमार उर्फ सोनू, राजेश कुमार, प्रभात कुमार, कवींद्र कुमार, गोपाल दास, अनिल कुमार, अजय कुमार व कबरपुर थाना क्षेत्र के फरहा गांव निवासी लक्ष्मण कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इन साइबर अपराधियों के पास से एक प्रिंटर व नौ एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

3 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

14 घंटे ago