Bihar

बिहार: दारोगा सहेली के साथ रील्स बना रही थी महिला सिपाही, पटना के मरीन ड्राइव पर बदमाशों ने मारी गोली

राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर महिला कांस्टेबल को गोली मार दी गई. घायल महिला कांस्टेबल अपने दोस्त के साथ मरीन ड्राइव पर वीडियो बना रही थी, तभी उसे गोली मारी गई है. पुलिस उसके दोस्त के बयान के आधार पर छानबीन में जुट गई है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

मरीन ड्राइव पर महिला कांस्टेबल को लगी गोली:

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे पटना पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही पम्मी खातून और उसकी दोस्त और सब इंस्पेक्टर शबाना आजमी मरीन ड्राइव गई थी. जहां दोनों वीडियो बना रहीं थीं. तभी अचानक उन्हें गोली लग गई. हालांकि किसने और क्यों गोली चलाई है, यह किसी को पता नहीं है.

कौन है घायल महिला सिपाही?:

घायल महिला कांस्टेबल की पहचान पम्मी खातून के रूप में हुई है. वह पटना पुलिस लाइन की एचआरएमएस में कार्यरत है. वह अपनी दोस्त और पूर्णिया में कार्यरत शबाना आजमी के साथ फोटो और वीडियो ले रही थी. इसी क्रम में पम्मी के बाएं हाथ में गोली लगी है.

क्या बोली घायल कांस्टेबल?:

महिला कांस्टेबल ने बताया टारगेट कर मुझे किसी ने गोली मारी है. पहले मुझसे पता पूछा फिर मेरे ऊपर फायरिंग कर दी. उधर, महिला कांस्टेबल के पति ने कहा कि ऐसे ही कोई गोली नहीं मारेगा, जरूर कोई बड़ी वजह रही होगी.

महिला कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर:

घायल महिला कांस्टेबल पम्मी खातून को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है. वहीं घटना की जांच की जा रही है. अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार किसी निजी कारणों से उसे गोली मारी गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

5 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

13 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

14 घंटे ago