Bihar

बिहार: मां और बच्चों के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, खरोंच तक नहीं आई; चढ़ने के दौरान भीड़ की धक्का-मुक्की से पटरी पर गिरे थे

राजधानी पटना के बाढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर उस वक्त लोगों की सांस थम गई। जब विक्रमशिला ट्रेन में सवार होने के दौरान भीड़ की धक्कामुक्की में महिला अपने दो बच्चों के साथ पटरी पर गिर गई। इसके बाद अप विक्रमशिला एक्सप्रेय पटरी पर गिरे तीनों के ऊपर से गुजर गई। लेकिन तीनों का बाल भी बांका नहीं हुआ। हालांकि तीनों के चेहरे पर दहशत साफ तौर पर नजर आ रही थी। मौत उनके पास से गुजर गई।

रेलवे पुलिस ने तीनों को पटरी से उठाया। जानकारी के मुताबिक बेगूसराय निवासी रवि उसकी पत्नी, दो बच्चे बाढ़ रेलवे स्टेशन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस में कोच संख्या आठ पर सवार होकर दिल्ली जाने के लिए बाढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे । जैसे ही विक्रमशिला पहुंची, अचानक भीड़ के कारण स्थिति अनियंत्रित हो गई है। इसके बाद रवि की पत्नी दो बच्चों के साथ ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के फासले में नीचे पटरी पर गिर गई ।

मौके पर मौजूद लोग बचाने के लिए शोर मचाने लगे। इसी दौरान विक्रमशिला चल पड़ी। इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए मां ने हिम्मत दिखाते हुए अपने दोनों बच्चों को सीने में लगाकर जमीन पर सो गई। इसके बाद तीनों के ऊपर से ट्रेन के कई कोच गुजर गए। 2 मिनट तक लोग किंकर्तव्यविमूढ़ बने रहे।

महिला बच्चों के साथ दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। और बच्चों समेत पटरी पर गिर गई थी। परिवार बेगूसराय का रहने वाला है। स्टेशन पर लोग भी हैरान रह गए कि पूरी ट्रेन तीनों के ऊपर से गुजर गई। लेकिन किसी को खरोंच तक नहीं आई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

2 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

13 घंटे ago