Bihar

बिहार की लट्ठबाज लेडी पुलिस, सस्पेंड: नो एंट्री पर ट्रक ड्राइवर को लाल-घूंसे और डंडे से पीटा, SP ने की कार्रवाई

बिहार के बक्सर में महिला सिपाही की दबंगई देखने को मिली है. उसने नो एंट्री में घुसे ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा है. महिला सिपाही ने पहले उसको जमीन पर गिराया और उसके बाद हंटर और बूट से जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान महिला सिपाही की दादागिरी को किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एसपी मनीष कुमार ने उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है.

महिला सिपाही ने बरसाया हंटर:

मिली जानकारी के अनुसार सिपाही का नाम अमृता कुमारी है, जो औद्योगिक थाना क्षेत्र के सिंडिकेट गोलंबर पर ड्यूटी कर रही थी. इस दौरान डुमरांव अनुमंडल के चक्की प्रखंड के रहने वाले ट्रक चालक ओम प्रकाश यादव अपनी वाहन को लेकर वहां पहुंचा, जिसके बाद महिला सिपाही ने नो एंट्री में प्रवेश करने का हवाला देकर पहले हंटर से उसके बाद बूट से पिटाई कर दी. अब इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या कहता है ट्रक चालक:

महिला सिपाही की पिटाई से घायल ट्रक चालक ने अपना खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है. इस वीडियो में उसने बताया कि वह ट्रक चालक है और उसे नो एंट्री की जानकारी नहीं थी. मैडम ने जैसे ही कहा वो वहां से अपनी गाड़ी हटाने लगा, उसके बाद भी महिला सिपाही ने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वो घायल हो गया है.

एसपी ने किया सस्पेंड:

वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने महिला सिपाही अमृता कुमारी को सस्पेंड कर दिया है. एसपी मनीष कुमार ने बताया कि “सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि, महिला सिपाही आम आदमी के साथ मारपीट कर रही है. इसके बाद उसे सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.”

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

3 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

4 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

4 घंटे ago